Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कनकी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 4 दिसंबर।
कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कनकी धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। लंबे इंतजार के बाद किसान बड़ी संख्या में सुबह से ही केंद्र में पहुंचे और इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। प्रारंभिक चरण में केंद्र में कुल 58 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जिससे किसानों में उत्साह देखने को मिला।

Advertisement Box

विधायक फूल सिंह राठिया ने इस अवसर पर किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके धान का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी हो, तो वे तुरंत अवगत कराएं। विधायक ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इसी दौरान कुछ किसानों ने रकबा संबंधी समस्या की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक राठिया ने मौके पर ही पटवारी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद पटवारी तुरंत केंद्र पहुंच गए और किसानों द्वारा उठाई गई रकबा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने की कार्रवाई शुरू की। किसानों ने विधायक की तत्परता की सराहना की और कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधन में वेद प्रकाश वैष्णव एवं फड़ प्रभारी हरप्रसाद यादव सहित केंद्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। किसानों के लिए पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, तौल मशीन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित प्रबंध सुव्यवस्थित किए गए हैं।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से जनपद सदस्य देवी बाई राजवाड़े, जनपद सदस्य सुषमा राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश महंत, भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष, हेमलाल राजवाड़े उपसरपंच, पूर्व जनपद सदस्य विजय कुमार राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि राजू राजवाड़े, कृषि विस्तार अधिकारी सोनवानी, दीपक राजवाड़े, नर्मदा शंकर राजवाड़े, रघुनंदन राजवाड़े, बसंत यादव, कृपाल सिंह, राजकुमार, लक्ष्मी राम, लक्ष्मी नारायण कुर्रे, मालिक राम राजवाड़े, भागीरथी, पीतांबर पटेल, दूधनाथ राजवाड़े, दिल हरण, शिवदयाल कुर्रे, ईश्वर चंद्र राजवाड़े, शांति स्वरूप मंहत (विधायक प्रतिनिधि), फूलेश लाल पटेल, लक्ष्मण पटेल, रामेश्वर महंत, गिरधारी लाल राजवाड़े, राजू साहू, पंचराम पाटले, सरपंच दशरथ खड़िया (बगबुड़ा), आशीष गांगुली, प्रवीण ओगरे, कमलेश कुर्रे, धनाराम खांडे, अखिलेश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कनकी केंद्र में धान खरीदी के इस सफल शुभारंभ ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी और किसानों को समय पर भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]