Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मल्दा ग्राम पंचायत में प्रस्तावित भूमिपर अवैध कब्जे का मामला गंभीर, सरपंच भूरी लहरे ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा (अ) में प्रस्तावित भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद अब मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम पंचायत की सरपंच भूरी लहरे ने दिनांक 25 नवंबर 2025 को कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्रस्तावित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण और खुदाई कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है।

Advertisement Box

सरपंच भूरी लहरे ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत मल्दा (अ) में स्थित भूमि खसरा नंबर- 481/1105 पंचायत द्वारा विकास कार्य हेतु प्रस्तावित की गई थी। इस भूमि को ग्रामीण सुविधा एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए चयनित किया गया था। लेकिन ग्राम के ही कुछ व्यक्तियों—शुकदेव लहरे, शंकर लहरे , शम्में लाल,एवं गणेशराम—द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण हेतु नीव खोदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जो कि पूर्णतः गैरकानूनी है।

सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय प्रस्ताव के अंतर्गत यह भूमि सार्वजनिक उपयोग हेतु आवंटित की जानी थी। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा इस भूमि पर कब्जा जमाने या खुदाई करने का प्रयास पंचायत अधिकार क्षेत्र और ग्रामीण हितों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायत की स्वीकृति के बिना भूमि पर किया जा रहा कोई भी कार्य अवैध माना जाएगा, इसलिए तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है।

भूरी लहरे ने कलेक्टर से मांग की है कि अवैध कब्जा करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा भूमि पर रोक (स्टे) आदेश जारी कर आगे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोका जाए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पंचायत स्तर पर प्रस्तावित विकास कार्य प्रभावित होंगे और ग्रामीणों को सीधे नुकसान उठाना पड़ेगा।

इसके साथ ही सरपंच ने यह भी बताया कि अवैध खुदाई के कारण भूमि की संरचना को नुकसान पहुँच रहा है तथा भविष्य में इस स्थान पर पंचायत द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सर्वे कर भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और दोषियों को चेतावनी देकर अवैध गतिविधि बंद कराई जाए।

मामले की जानकारी ग्रामीणों के बीच फैलते ही पंचायत क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक हित की भूमि किसी भी निजी व्यक्ति के कब्जे में नहीं जानी चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच भूरी लहरे के आवेदन के बाद उम्मीद की जा रही है कि जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित करेगा, ताकि अवैध कब्जा रोका जा सके और प्रस्तावित विकास कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें।

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]