
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा जिला मंत्री कमला किंडो को चोटिया मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी संगठन ने इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय बताया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। वहीं संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी एवं सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी श्रीमती कमला किंडो को सौंपी गई है।
भाजपा संगठन ने भरोसा जताया है कि कमला किंडो अपने अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और संगठन क्षमता के बल पर चोटिया मंडल में पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाएंगी।
नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कमला किंडो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चोटिया मंडल में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं पर विश्वास का प्रतीक बताया।



















