Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संस्कार भारती की जिला कार्यशाला में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कटघोरा, 3 मई 2026 (रविवार)। संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा द्वारा छुरी में आयोजित एक दिवसीय साधारण सभा सह कार्यशाला प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुई। सरस्वती शिशु मंदिर के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, कार्ययोजना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर व्यापक चर्चा की गई।

Advertisement Box

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं मां वीणापाणी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा ध्येय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्याभारती के प्रांतीय अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर एवं संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री हेमंत माहुलिकर ने संगठन के उद्देश्यों एवं पंच परिवर्तन के विषय पर मार्गदर्शन देते हुए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी आचरण को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में नगर समितियों द्वारा कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए तथा सदस्यता विस्तार और आगामी आयोजनों पर सार्थक चर्चा हुई। हेमंत माहुलिकर ने कहा कि संस्कार भारती राष्ट्र निर्माण की जीवंत चेतना है, जो कला और संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

 इनकी रही विशेष उपस्थिति:
जिला अध्यक्ष कामेश्वर धर दीवान, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवांगन, शिव दुबे, शिवशंकर जायसवाल, मीनाक्षी आर्य, वीरेंद्र कुमार भास्कर, अभिषेक सोनी, पी.एन. योगी, राजकुमार यादव, मुरारी लाल सोनी, श्रीमती सोनी, प्रभा जायसवाल, प्रीति शर्मा, रामधन राठौर, लोकपाल सिंह राजपूत, अरुण दास वैष्णव, संतोष कुमार साहू, अशोक कुमार पांडे, एस.के. त्रिपाठी, के.डी. दीवान, यशवंत देवांगन, विजय बाजपेई, मधु वाजपेई, सविता सोनी, जानकी यादव, कन्हैया लाल यादव, रामायण जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन की भावी योजनाओं को लेकर संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

यादव युवक युवती परिचय सम्मलेन बिलासपुर
आज फोकस में

यादव युवक युवती परिचय सम्मलेन बिलासपुर

<span style=संस्कार भारती की जिला कार्यशाला में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति">
आज फोकस में

संस्कार भारती की जिला कार्यशाला में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

श्रीवास समाज का नाम रोशन करने में छात्रा रही सबसे आगे
आज फोकस में

श्रीवास समाज का नाम रोशन करने में छात्रा रही सबसे आगे

जीजा की हत्या में साले को आजीवन कारावास: पुलिस की मजबूत जांच और सख्त पैरवी से मिला न्याय
आज फोकस में

जीजा की हत्या में साले को आजीवन कारावास: पुलिस की मजबूत जांच और सख्त पैरवी से मिला न्याय

ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों का अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
आज फोकस में

ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों का अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

सजग कोरबा: दुरांचल पसान में जागरूकता की अलख, जनसहभागिता से सुरक्षित समाज की पहल
आज फोकस में

सजग कोरबा: दुरांचल पसान में जागरूकता की अलख, जनसहभागिता से सुरक्षित समाज की पहल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]