Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राशन गबन मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 07 अप्रैल 2026।
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन गबन के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पाली अनुविभाग के ग्राम पंचायत पटपरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न के गबन और गंभीर अनियमितताओं के मामले में अब संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी। यह निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा दिए गए हैं।

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पाली के अंतर्गत आने वाली पटपरा उचित मूल्य दुकान का संचालन महिला जागृति स्व सहायता समूह भोड़कछार द्वारा किया जा रहा था। हाल ही में की गई प्रशासनिक जांच में इस दुकान के संचालन में गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। जांच के दौरान पाया गया कि समूह द्वारा राशन वितरण के रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई है और बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को उनका खाद्यान्न नहीं दिया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जनवरी 2026 के वितरण रजिस्टर में 562 राशन कार्डधारियों के अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर तो दर्ज कर लिए गए थे, लेकिन वास्तव में 400 से अधिक हितग्राहियों को राशन का वितरण ही नहीं किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि रिकॉर्ड में फर्जी प्रविष्टियां कर खाद्यान्न के गबन का प्रयास किया गया।

इसके अतिरिक्त मार्च 2026 में शासन द्वारा भेजे गए राशन के आवंटन में से भी 154 क्विंटल चावल का वितरण नहीं किया गया। जब प्रशासनिक टीम ने मौके पर भौतिक सत्यापन किया तो गोदाम में 50 किलो चावल की कमी भी पाई गई। जांच के दौरान संबंधित समूह द्वारा स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जांच दल को उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे संदेह और गहरा गया।

प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम द्वारा खाद्य निरीक्षक पाली को आदेशित किया गया है कि वे इस प्रकरण में संबंधित दोषियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाली में आपराधिक मामला दर्ज कराएं, ताकि पूरे मामले की विधिवत जांच हो सके और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिल सके।

प्रशासनिक जांच के आधार पर इस गड़बड़ी के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार महिला जागृति स्व सहायता समूह भोड़कछार की अध्यक्ष श्रीमती कांति बाई, सचिव श्रीमती अनिता तथा दुकान के विक्रेता श्री रविन्द्र कुमार को नामजद किया गया है। इन तीनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की विभिन्न कंडिकाओं तथा Essential Commodities Act 1955 की धारा 3/7 के उल्लंघन के तहत दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या गबन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर कड़ी जांच और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि शासन की योजनाओं में भ्रष्टाचार या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए कानून के अनुसार कठोर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]