Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी, अनिता बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा, 19 मार्च 2026।
जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जटगा के आश्रित ग्राम बांधापारा में रहने वाली अनिता बाई की जिंदगी अब संघर्ष से उम्मीद की ओर बढ़ चुकी है। कभी परिवार का खर्च चलाना जहां बेहद मुश्किल था, वहीं आज सरकारी योजनाओं के सहारे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।


संघर्ष से शुरुआत, जंगल बना सहारा

तीन बच्चों की मां अनिता बाई के लिए एक समय ऐसा था जब महीने में एक हजार रुपये जुटाना भी चुनौती बन जाता था। गांव में रोजगार के सीमित अवसर होने के कारण वह जंगल से चरोटा बीज और अन्य वनोपज इकट्ठा कर बाजार में बेचती थीं। चरोटा बीज लगभग 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है, जिससे किसी तरह घर का खर्च चलता था।

Advertisement Box


महतारी वंदन योजना बनी सहारा

छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद अनिता बाई के जीवन में बड़ा बदलाव आया। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल बन गई है।

अब घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना पहले जितना कठिन नहीं रहा। अनिता बाई मुस्कुराते हुए बताती हैं कि—
“अब घर चलाना पहले जैसा मुश्किल नहीं रहा, यह योजना हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है।”


मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अनिता बाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह योजना महिलाओं के लिए सच्चा सहारा बनकर आई है। इससे उन्हें न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।


परिवार में आई आर्थिक राहत

अनिता बाई के पति राम सिंह भी इस बदलाव को महसूस करते हैं। उनका कहना है कि अब घर की छोटी जरूरतों के लिए अलग से पैसे की चिंता नहीं रहती, जिससे परिवार में आर्थिक तनाव कम हुआ है।


अब मिलेगा पक्का घर, सपनों को मिली उड़ान

खुशी की बात यह है कि परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी स्वीकृत हो चुका है और निर्माण कार्य जारी है। जल्द ही उन्हें अपना पक्का और सुरक्षित घर मिलने वाला है, जो उनके जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा।


आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

वनोपज संग्रह, चरोटा बिक्री और सरकारी योजनाओं के सहयोग से अनिता बाई अब अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महतारी वंदन योजना ने न सिर्फ उनके जीवन को आर्थिक रूप से मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई राह भी दिखाई है।


अपने क्षेत्र की ऐसी ही प्रेरणादायक और असरदार खबरों के लिए जुड़े रहें, खबर/विज्ञापन हेतु संपर्क करें। 7898329601 पर।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]