Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तीन माह में ही जर्जर हुआ पीडीएस गोदाम, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Author Image
Written by
Laung das Mahant

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में निर्मित पीडीएस गोदाम सह दुकान का निर्माण कार्य अभी तीन माह भी पूर्ण नहीं हुआ कि निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगभग 12.40 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2024-25 में तैयार इस भवन में शुरुआती दौर में ही दरारें और टूट-फूट नजर आने लगी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण भवन इतनी जल्दी खराब होने लगा। शासन की योजना के तहत बनाए गए इस गोदाम का उद्देश्य ग्रामीणों को सुचारू रूप से राशन वितरण सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन निर्माण में लापरवाही के चलते अब यह भवन खुद ही सवालों के घेरे में आ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की देखरेख में कार्य किया गया, लेकिन गुणवत्ता की अनदेखी कर जल्दबाजी में निर्माण पूरा किया गया। परिणामस्वरूप, भवन की मजबूती पर अब संदेह उत्पन्न हो गया है और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी जताई जा रही है।

वहीं, सरपंच का पक्ष जानने के लिए जब संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्हें कई बार फोन कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके कारण इस मामले में उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

 अपने क्षेत्र की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें, एवं खबर/विज्ञापन हेतु संपर्क करें।

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]