Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कड़ी नजर

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा, 21 फरवरी 2026। जिले में रेत की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन द्वारा स्वीकृत खदानों और भंडारण स्थलों के माध्यम से पूरे कोरबा जिले, विशेषकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रेत की आपूर्ति व्यवस्थित एवं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले में कुल 20 रेत खदानें विधिवत स्वीकृत हैं। इसके अतिरिक्त 3 नई रेत खदानों को ई-नीलामी के माध्यम से आबंटित किया गया है। जिले में 15 अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञाएं भी स्वीकृत हैं, जिनके माध्यम से निर्माण कार्यों के लिए नियमित आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि स्वीकृत स्रोतों से रेत की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी की स्थिति नहीं है।

Advertisement Box

रामपुर क्षेत्र में 12 स्वीकृत खदानें
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 रेत खदानें स्वीकृत हैं। इसके अतिरिक्त तरईमार और कछार (चोरभठ्ठी) की 2 नई खदानों को ई-नीलामी के माध्यम से आबंटित किया गया है, जिनकी स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। इस क्षेत्र में 8 अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञापत्र भी स्वीकृत हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। जिले में अब तक अवैध परिवहन के 264, अवैध उत्खनन के 21 और अवैध भंडारण के 10 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में कुल ₹73,73,012 की राशि समझौता शुल्क के रूप में वसूल की गई है। यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता और सख्ती को दर्शाती है।

टास्क फोर्स की सतत निगरानी
खनिज, वन, पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा नियमित निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। रामपुर क्षेत्र के उरगा, कुदुरमाल, बरपाली, करतला, नोनबिर्रा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। समिति द्वारा रेत के साथ-साथ कोयला, मुरूम/मिट्टी, गिट्टी और अन्य खनिजों के अवैध दोहन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

नागरिकों से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या परिवहन की गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि खनिज संसाधनों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

प्रशासन की सतत कार्रवाई और निगरानी से स्पष्ट है कि कोरबा जिले में रेत की आपूर्ति व्यवस्थित रूप से जारी है तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। जिले में पारदर्शी और नियमानुसार खनन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन प्रतिबद्ध है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]