Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चैतमा में गुणवत्ता की मिसाल: कलेक्टर की सख्ती से निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा। जनहित और विकास कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले ने एक बार फिर प्रशासनिक सक्रियता का परिचय दिया। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत में निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का निरीक्षण कर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति, तकनीकी मानकों और सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। ईंटों की जोड़ाई, आंतरिक संरचना, प्लास्टरिंग तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

विकास के प्रति प्रतिबद्ध प्रशासन

कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण अंचलों में पदस्थ चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकें। इसी उद्देश्य से निर्माणाधीन चिकित्सक आवास को गुणवत्ता और मजबूती का आदर्श उदाहरण बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान जहां-जहां त्रुटियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर जोर दिया।

ठेकेदार को नोटिस के निर्देश

गुणवत्ता में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही दीवारों में पाई गई त्रुटियों को तत्काल सुधारने और आवश्यक ग्राउटिंग कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन की राशि जनता के हित में खर्च होती है और हर निर्माण कार्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

प्रशासनिक सख्ती से बढ़ा भरोसा

कलेक्टर की इस सक्रियता और पारदर्शी कार्यशैली से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, शासन की जनकल्याणकारी सोच को साकार रूप दे रहा है।

जनता में भी इस निरीक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है कि जिले में विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई तय है।

सीआईबी न्यूज़ इंडिया

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]