Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं ने उठाया मतदान का संकल्प, शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में निकली मतदाता जागरूकता रैली

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में एसआईआर-2026 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भव्य मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

Advertisement Box

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) एवं एन.सी.सी. (NCC) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस महाविद्यालय पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे लगाकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज लाजरस एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. लाजरस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता पर टिकी होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करना लोकतांत्रिक अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है।

रैली का नेतृत्व एन.सी.सी. प्रभारी कुमारी वर्षा लकड़ा (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंपस एम्बेसडर ईशा एवं सोम सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, “लोकतंत्र की यही पहचान, वोट डालना है महान” जैसे गगनभेदी नारों के माध्यम से मतदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन कराने, नए मतदाता के रूप में पंजीयन कराने एवं आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]