
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 20 दिसंबर 2025/
सारंगढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जिले में आगमन हुआ। दोपहर में सारंगढ़ हेलीपेड पर उनके आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब और राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हेलीपेड पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का आत्मीय स्वागत पारंपरिक और गरिमामय तरीके से किया गया। रामनामी समाज के अध्यक्ष श्री कौशल रामनामी, श्री समारु राम रामनामी, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे तथा पुलिस अधीक्षक श्री आन्जनेय वार्ष्णेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी अरविन्द खटकर एवं श्रीमती शिवकुमारी साहू भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी एवं सत्ताधारी दल के पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा, श्रीमती केराबाई मनहर, श्री ज्योति पटेल, श्री सुभाष जालान, श्री टीकाराम पटेल, श्री कामदा जोल्हे, श्री जगन्नाथ केशरवानी, श्री अजेश अग्रवाल, श्री मनोज जायसवाल, श्री विलास सारथी, श्रीमती देव कुमारी लहरे, श्री हरिनाथ खूंटे, श्री समीर ठाकुर, श्रीमती शिवकुमारी चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों के नाम उल्लेखनीय हैं।
हेलीपेड परिसर में मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर पारंपरिक ढंग से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री से मिलने और उनका स्वागत करने का विशेष उत्साह देखा गया।
गौरतलब है कि गुरु घासीदास जयंती समारोह को लेकर पूरे सारंगढ़ क्षेत्र में पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भाव और गुरु घासीदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह दौरा न केवल गुरु घासीदास जयंती समारोह को गरिमा प्रदान करने वाला रहा, बल्कि इससे जिले के विकास, सामाजिक एकता और जनसरोकारों को नई ऊर्जा मिलने की भी उम्मीद व्यक्त की जा रही है।


















