Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में श्रद्धा और सेवा का संदेश: डॉ. बंशीलाल महतो की पुण्यतिथि पर चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम, वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ सम्मान

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 23 नवंबर 2025 
राजनीति के भीष्म पितामह और कोरबा के विकास पुरुष माने जाने वाले पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की छठी पुण्यतिथि पर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

Advertisement Box

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और कार्यक्रम अध्यक्ष सभापति नूतनसिंह ठाकुर रहे। दोनों ने डॉ. महतो के आदर्शों, सरलता और जनता के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है।
महापौर ने कहा कि डॉ. महतो ने सांसद रहते हुए कोरबा के विकास में जो कार्य किए, वे हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। सभापति ठाकुर ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी जीवनशैली, कार्यशैली और सेवाभाव नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देता है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिक निगम, रेडक्रॉस सोसायटी और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से आपातकालीन चिकित्सा जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज और अन्य गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षण और तत्काल उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।
विशिष्ट अतिथियों में रेडक्रॉस अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, सीएचएमओ एस.एन. केशरी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, एनकेएच डायरेक्टर डॉ. शोभराज चंदानी, डॉ. सुरजीत सिंह और डॉ. विवेक रंजन महतो उपस्थित थे। सभी ने डॉ. महतो के सामाजिक समर्पण, मानवीय मूल्यों और जनहित के कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सकों—डॉ. सुरजीत सिंह, राजेंद्र साहू, शोभराज चंदानी, एस.एन. केशरी, डॉ. विशाल, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. दीपक बहरा, डॉ. उपासना साहू, डॉ. जीनत शेख, डॉ. सुदिप्ता साहू, डॉ. मनीष, डॉ. क्वींस—का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा के पार्षदगण, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने स्व. डॉ. बंशीलाल महतो के स्मरण में सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]