Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने ग्राम बघमरा में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे तिरंगा झंडा के कार्य का लिया जायजा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सराहनीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की

Advertisement Box

कलेक्टर ने जिलेवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के
तहत अपने घरों में तिरंगा झण्डा लगाने की अपील
बालोद,
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, पूरे देश में ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय महिला स्वसहायता समूह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में, बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बघमरा का दौरा कर स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे तिरंगे झण्डे के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

इस दौरान कलेक्टर ने वहाँ स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे तिरंगा झंडों के कार्य का अवलोकन कर ध्वज की गुणवत्ता के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम बघमरा में जय कपीलेश्वर महिला स्व सहायता समूह, सरस्वती स्व सहायता समूह, जय अंबे स्व सहायता समूह एवं नव ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से अब तक तैयार किए गए कुल झंडो की संख्या, बिक्री एवं इससे होेेने वाली आमदनी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने उनके इस कार्य की कुल लागत आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए ध्वज के गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। तिरंगे के निर्माण में लगे स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि ग्राम बघमरा में 04 स्व सहायता समूहों की 20 महिलाओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा बनाने में दिन-रात जुटी हुई हैं। इनके द्वारा अब तक 6,000 से अधिक तिरंगे तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें 35 रुपये प्रति झंडे की दर से बेचकर इन्होंने लगभग 2 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है। यह राशि न केवल उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि गाँव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा किए जा रहे तिरंगा निर्माण के कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका यह कार्य राष्ट्र भक्ति के साथ-साथ स्वालंबन एवं आत्मनिर्भरता से भी जुड़ी हुई है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जेएस राजपूत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]