
छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा कांग्रेस नेता साहिल वर्मा को अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस का छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके निरंतर संघर्ष, जमीनी जुड़ाव और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री हौसीला प्रसाद शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू हासम अली की अनुशंसा पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन को विश्वास है कि साहिल वर्मा अपनी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
साहिल वर्मा की सबसे बड़ी विशेषता उनका सरल स्वभाव, जनसंपर्क में दक्षता और हर वर्ग के लोगों के बीच मजबूत पकड़ है। वे किसान, मजदूर, आदिवासी और दलित समाज के मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं और उनके अधिकारों के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संघर्षशील छवि ने उन्हें जनता के बीच एक भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद साहिल वर्मा ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उनका लक्ष्य असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाना है।

संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी ने उम्मीद जताई है कि साहिल वर्मा के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाएगा।
उनकी यह नई भूमिका न केवल उनके राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि प्रदेश के लाखों श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों के लिए भी एक नई उम्मीद लेकर आई है।

















