Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज में सुचित्रा मानिकपुरी बनीं प्रदेश सचिव, संघर्ष और समर्पण की कहानी बनी प्रेरणा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा/रायपुर, 16 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय चुनाव में कोरबा जिले की सक्रिय एवं समर्पित समाजसेवी श्रीमती सुचित्रा संजय मानिकपुरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए प्रदेश सचिव पद पर अपना स्थान बनाया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल कोरबा जिला बल्कि पूरे प्रदेश में समाजजनों के बीच खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल व्याप्त है। यह जीत उनके वर्षों के अथक परिश्रम, निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।

Advertisement Box

सुचित्रा मानिकपुरी पिछले लगभग 18 वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी सामाजिक यात्रा की शुरुआत कटघोरा स्थित कबीर आश्रम से हुई, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कई धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कबीर साहेब के विचारों और वाणी के प्रचार-प्रसार के माध्यम से उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। उनके प्रयासों से समाज के लोगों में एकजुटता और सामाजिक चेतना का विस्तार हुआ।

उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए समाज ने उन्हें कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जहां वे मानिकपुरी पनिका समाज की पहली महिला ब्लॉक अध्यक्ष बनीं। अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने समाज के विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रसार और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की। उनके नेतृत्व में अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए, जिससे समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिली।

इसके बाद सितंबर 2023 में हुए जिला स्तरीय चुनाव में सुचित्रा मानिकपुरी ने अपनी लोकप्रियता और कार्यों के बल पर जीत हासिल करते हुए कोरबा जिले की जिला सचिव का पद संभाला। इस दौरान भी उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ने और आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखा।

प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का चुनाव 12 अप्रैल को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में मतदान केंद्र बनाए गए थे। प्रदेश सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में सुचित्रा मानिकपुरी को 1397 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी को 1135 मत मिले। इस स्पष्ट बहुमत के साथ उन्होंने प्रदेश सचिव पद पर जीत दर्ज की और समाज में अपना मजबूत स्थान स्थापित किया।

इस चुनाव में श्रीमती तीजन मानिकपुरी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं, जबकि श्रीमती रामेश्वरी मानिकपुरी उपाध्यक्ष बनीं। कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद पर क्रमशः श्रीमती शंकुतला दास और श्रीमती पचहत्तरी बाई को निर्विरोध चुना गया।

सुचित्रा मानिकपुरी की यह सफलता केवल एक पद प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक भी है। उनकी उपलब्धि से समाज की महिलाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व संभालने की प्रेरणा मिलेगी।

समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में मानिकपुरी पनिका समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।

अग्निवीर भर्ती 2026-27: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

अग्निवीर भर्ती 2026-27: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित

बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन की सख्त अपील, अक्षय तृतीया पर विशेष सतर्कता जरूरी
आज फोकस में

बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन की सख्त अपील, अक्षय तृतीया पर विशेष सतर्कता जरूरी

पुलिस की सघन पेट्रोलिंग से अपराधियों के हौसले पस्त, थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी की सक्रियता सराहनीय
आज फोकस में

पुलिस की सघन पेट्रोलिंग से अपराधियों के हौसले पस्त, थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी की सक्रियता सराहनीय

<span style=छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज में सुचित्रा मानिकपुरी बनीं प्रदेश सचिव, संघर्ष और समर्पण की कहानी बनी प्रेरणा">
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज में सुचित्रा मानिकपुरी बनीं प्रदेश सचिव, संघर्ष और समर्पण की कहानी बनी प्रेरणा

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा ने फिर लहराया परचम, 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
आज फोकस में

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा ने फिर लहराया परचम, 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच  महिलाओं की ऐतिहासिक एकजुटता—हस्ताक्षर अभियान और मानव श्रृंखला से दिया मजबूत संदेश
आज फोकस में

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच महिलाओं की ऐतिहासिक एकजुटता—हस्ताक्षर अभियान और मानव श्रृंखला से दिया मजबूत संदेश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]