Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 खरीफ 2026 से पहले प्रशासन सतर्क — उड़नदस्ता दल की सख्त कार्रवाई से उर्वरक व्यवस्था में अनुशासन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 07 अप्रैल 2026।
खरीफ 2026 फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले में किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक की पर्याप्त एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शासन के निर्देश पर जिला तथा विकासखंड स्तर पर विशेष उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो जिलेभर में कृषि इनपुट विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहा है। प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराना तथा बाजार में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगाना है।

Advertisement Box

जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित यह दल उर्वरक, बीज और कीटनाशक की दुकानों का नियमित निरीक्षण कर रहा है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध बीज अधिनियम 1966, उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 और कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उड़नदस्ता दल द्वारा विशेष रूप से उन मामलों की भी जांच की जा रही है, जिनमें रकबे से अधिक उर्वरक की खरीद की गई है। ऐसे मामलों में किसानों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उर्वरक का उपयोग वास्तव में खेती के लिए ही हो रहा है। साथ ही उर्वरक की जमाखोरी, कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की जा रही है। भौतिक स्टॉक और पीओएस मशीन में दर्ज एंट्री के बीच अंतर पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिससे पूरे सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे।

इसी कड़ी में 06 अप्रैल 2026 को पाली विकासखंड में उड़नदस्ता दल ने तीन उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उमेश खाद भंडार, पाली पर 21 दिनों का विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। वहीं न्यू शिव खाद भंडार, पाली और द्वारिका प्रसाद जायसवाल, पाली को अनियमितताओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन विक्रेताओं की एक सप्ताह बाद पुनः जांच की जाएगी।

उप संचालक कृषि ने कहा कि यदि कोई उर्वरक विक्रेता वास्तविक किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के बजाय पीओएस मशीन में फर्जी विक्रय दर्शाता है या भौतिक स्टॉक में अंतर पाया जाता है, तो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्धारित शासकीय दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने और कालाबाजारी करने वालों को भी किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी।

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई से जिले में कृषि सामग्री के वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित हो रहा है। प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से निर्धारित दर पर ही बीज, उर्वरक और कीटनाशक खरीदें तथा पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। इससे किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

राशन गबन मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर
आज फोकस में

राशन गबन मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

<span style= खरीफ 2026 से पहले प्रशासन सतर्क — उड़नदस्ता दल की सख्त कार्रवाई से उर्वरक व्यवस्था में अनुशासन">
आज फोकस में

 खरीफ 2026 से पहले प्रशासन सतर्क — उड़नदस्ता दल की सख्त कार्रवाई से उर्वरक व्यवस्था में अनुशासन

हसदेव नदी को मिलेगा ‘अमृत’ — 165 करोड़ की परियोजना से बदलेगी कोरबा की जल-पर्यावरण तस्वीर
आज फोकस में

हसदेव नदी को मिलेगा ‘अमृत’ — 165 करोड़ की परियोजना से बदलेगी कोरबा की जल-पर्यावरण तस्वीर

 कोरबा को मिली मजबूत बिजली व्यवस्था की सौगात — मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण
आज फोकस में

 कोरबा को मिली मजबूत बिजली व्यवस्था की सौगात — मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण

 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल से शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा, आधार सीडिंग अभियान को मिली तेज रफ्तार
आज फोकस में

 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल से शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा, आधार सीडिंग अभियान को मिली तेज रफ्तार

खनिज माफिया पर सख्ती : 1 हाइवा और 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त लगातार जारी है अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई
आज फोकस में

खनिज माफिया पर सख्ती : 1 हाइवा और 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त लगातार जारी है अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]