Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद दौरे पर CM साय, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे चंदायी में “तिरंगा यात्रा” में शामिल होंगे और भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद वे सरकारी कॉलेज मैदान, सारंगढ़ में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री साय इसके बाद महासमुंद के बसना विकासखंड के दुर्गापाली गांव में वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां उनकी उपस्थिति में 251 सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे।

 

किसानों को मिलेगा फसल बीमा का भुगतान, 152 करोड़ की राहत

आज देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 152.84 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के 1,41,879 बीमित किसानों को यह राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी।

खरीफ 2024: ₹10.25 करोड़ (33,943 किसान)

रबी 2024-25: ₹142.58 करोड़ (1,07,936 किसान)

कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के झुंझुनू में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

डिप्टी सीएम अरुण साव का दौरा: लोरमी और बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली और बिलासपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे।

सुबह 9:15 बजे नवा रायपुर से लोरमी के लिए रवाना

लोरमी में तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे

बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त

भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 है।
आवेदन https://awards.gov.in/ पोर्टल पर किया जा सकता है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

आज के शहर के कार्यक्रम: मिनीमाता स्मृति दिवस

गुरुमाता स्व. मिनीमाता की स्मृति में आज राज्य स्तरीय स्मारक एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन

समय: सुबह 11:00 बजे

आयोजक: गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी व राजश्री सामुदाय समिति

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी, अनिता बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी, अनिता बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, धर्मरक्षा_छत्तीसगढ़ से गूंजा प्रदेश – केंद्र तक पहुंची आवाज
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, धर्मरक्षा_छत्तीसगढ़ से गूंजा प्रदेश – केंद्र तक पहुंची आवाज

पक्के घर का सपना हुआ साकार, 26 लाख से अधिक परिवारों को मिला अपना आशियाना
आज फोकस में

पक्के घर का सपना हुआ साकार, 26 लाख से अधिक परिवारों को मिला अपना आशियाना

तीन माह में ही जर्जर हुआ पीडीएस गोदाम, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
आज फोकस में

तीन माह में ही जर्जर हुआ पीडीएस गोदाम, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश
आज फोकस में

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत  कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश
आज फोकस में

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]