Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय तिलकेजा का जलवा, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

रितिक वैष्णव की खास रिपोर्ट

Advertisement Box

कोरबा (छत्तीसगढ़) – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तिलकेजा ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 29 अप्रैल 2026 को घोषित हाई एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
अंग्रेजी माध्यम कक्षा 10वीं में कुल 17 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 16 प्रथम एवं 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस माध्यम का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विनीत धिरहे ने 600 में 576 अंक (96%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वंशिका कंवर ने 89.8% अंक लेकर द्वितीय तथा प्रियांशु ने 89.16% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं हिंदी माध्यम कक्षा 10वीं में 65 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 43 प्रथम, 19 द्वितीय एवं 1 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 63 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की और परिणाम 97 प्रतिशत रहा। लावण्या पटेल ने 90.5% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, ममता कंवर 89.1% के साथ द्वितीय तथा सूरज साहू ने 88.33% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी माध्यम कक्षा 12वीं में 64 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 52 प्रथम एवं 12 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस कक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। संध्या कश्यप (वाणिज्य) ने 90.2% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितेश कंवर (विज्ञान) ने 87.6% अंक के साथ द्वितीय तथा पारुल रत्नाकर (कला) ने 87.4% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। एसएमडीसी अध्यक्ष श्री किशन साव ने प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसएमडीसी सदस्य श्री रामनरेश जायसवाल एवं श्री उत्तमराव भोसले भी उपस्थित रहे।

विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और चारों ओर विद्यार्थियों की सफलता की चर्चा हो रही है।

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन
आज फोकस में

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”
आज फोकस में

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”

<span style=पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय तिलकेजा का जलवा, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम">
आज फोकस में

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय तिलकेजा का जलवा, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

 संगठन सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम: उत्तरी जांगड़े ने सचिन पायलट से की महत्वपूर्ण मुलाकात
आज फोकस में

 संगठन सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम: उत्तरी जांगड़े ने सचिन पायलट से की महत्वपूर्ण मुलाकात

बेलतरा विधायक, माननीय सुशांत शुक्ला जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ नूतन चौक सरकंडा सेवा सदन E 1 में मनाया गया
आज फोकस में

बेलतरा विधायक, माननीय सुशांत शुक्ला जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ नूतन चौक सरकंडा सेवा सदन E 1 में मनाया गया

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]