Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 रबी दलहन-तिलहन उपार्जन: कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, समय रहते कराएं रजिस्ट्रेशन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 17 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत रबी सीजन की दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। इस संबंध में कृषि विभाग द्वारा किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की अपील की गई है। जिले में अब तक कुल 315 किसानों ने पंजीयन करा लिया है, जबकि शेष कृषकों के लिए अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Advertisement Box

उप संचालक कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जो किसान अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं, वे अपनी संबंधित सहकारी समितियों में जाकर एकीकृत किसान पोर्टल एवं ई-समुयुक्ति पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समय पर पंजीयन कराने से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सुविधा होगी।

फसलों के उपार्जन की अवधि भी निर्धारित कर दी गई है। अरहर एवं सरसों की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई 2026 तक की जाएगी, जबकि चना एवं मसूर की खरीदी 1 मार्च से 30 मई 2026 तक संपन्न होगी। यह उपार्जन कार्य आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जटगा एवं कोरबी (पोंड़ी उपरोड़ा) में किया जाएगा।

सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार अरहर का मूल्य 8000 रुपये, चना 5875 रुपये, मसूर 7000 रुपये तथा सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। कृषकों को पंजीयन के लिए गिरदावली संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, जिसके तहत उन्हें अपने क्षेत्र के पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से फसल रकबा सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।कृ

कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाएं और अपनी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करें।

 सांसद निधि कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: अब सभी भुगतानों पर टीडीएस कटौती अनिवार्य, जिला प्रशासन सख्त
आज फोकस में

 सांसद निधि कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: अब सभी भुगतानों पर टीडीएस कटौती अनिवार्य, जिला प्रशासन सख्त

<span style= रबी दलहन-तिलहन उपार्जन: कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, समय रहते कराएं रजिस्ट्रेशन">
आज फोकस में

 रबी दलहन-तिलहन उपार्जन: कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, समय रहते कराएं रजिस्ट्रेशन

गोपालपुर में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत: 10.900 हेक्टेयर में बनेगा आधुनिक इंडस्ट्रियल एरिया, आज होगा भूमिपूजन
आज फोकस में

गोपालपुर में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत: 10.900 हेक्टेयर में बनेगा आधुनिक इंडस्ट्रियल एरिया, आज होगा भूमिपूजन

ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को गति: कोरबा में अनुभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
आज फोकस में

ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को गति: कोरबा में अनुभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

 कटघोरा पुलिस की सशक्त पहल  “जनसुरक्षा के प्रहरी” बने थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी — अपराध पर सख्ती, जनता में भरोसा मजबूत
आज फोकस में

 कटघोरा पुलिस की सशक्त पहल  “जनसुरक्षा के प्रहरी” बने थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी — अपराध पर सख्ती, जनता में भरोसा मजबूत

कांग्रेस नेता साहिल वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन में नई ऊर्जा का संचार
आज फोकस में

कांग्रेस नेता साहिल वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन में नई ऊर्जा का संचार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]