Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोपालपुर में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत: 10.900 हेक्टेयर में बनेगा आधुनिक इंडस्ट्रियल एरिया, आज होगा भूमिपूजन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 17 अप्रैल 2026।
जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से तहसील दर्री अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 10.900 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे किया जाएगा।

Advertisement Box

छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

इसके साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री राजीव अग्रवाल, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूल सिंह राठिया, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह औद्योगिक क्षेत्र जिले में निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

प्रशासन और उद्योग विभाग को उम्मीद है कि यह परियोजना कोरबा को औद्योगिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाएगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]