Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 16 मार्च 2026।
जिले में सुशासन और जनसुनवाई की परंपरा को मजबूत करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों सहित शहर से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की बात गंभीरता से सुनी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

Advertisement Box

जनदर्शन में आज बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

बिजली बिल सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश

जनदर्शन के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनका परीक्षण किया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के आयोजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, तिथियों का स्पष्ट शेड्यूल निर्धारित किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जानकारी व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ ले सकें।

पेयजल समस्या के निराकरण पर भी दिया जोर

जनदर्शन में कई ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर भी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री दुदावत ने इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है वहां नियमित और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।

इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर की यह पहल प्रशासन और जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कोरबा में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, कई अवैध यार्ड किए गए ध्वस्त
आज फोकस में

कोरबा में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, कई अवैध यार्ड किए गए ध्वस्त

<span style=जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश">
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

कोरबा जिले में 17 मार्च से शुरू होगा शिशु संरक्षण माह, बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन “ए” और आयरन सिरप
आज फोकस में

कोरबा जिले में 17 मार्च से शुरू होगा शिशु संरक्षण माह, बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन “ए” और आयरन सिरप

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त से कोरबा के किसानों में खुशी की लहर, 79 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुँची 16.14 करोड़ की राशि
आज फोकस में

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त से कोरबा के किसानों में खुशी की लहर, 79 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुँची 16.14 करोड़ की राशि

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सपनों का पक्का घर, मनीषा शुक्ला के परिवार में खुशियों का माहौल
आज फोकस में

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सपनों का पक्का घर, मनीषा शुक्ला के परिवार में खुशियों का माहौल

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशील पहल: जिला चिकित्सालय सारंगढ़ का औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जाना हालचाल
आज फोकस में

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशील पहल: जिला चिकित्सालय सारंगढ़ का औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जाना हालचाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]