Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा के हाई स्कूल मैदान में डीएमएफ से हो रहे निर्माण पर खिलाड़ियों का आक्रोश, जनदर्शन में की शिकायत

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा/कटघोरा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के हाई स्कूल मैदान में डीएमएफ मद से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और विलंब को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों में आक्रोश बढ़ गया है। मैदान में बाउंड्रीवाल, पिच निर्माण, घास, लाइट व्यवस्था और बोर खनन जैसे कार्य जनवरी 2025 से शुरू किए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बावजूद अधिकांश कार्य अधूरे और गुणवत्ताहीन बताए जा रहे हैं। इस संबंध में कटघोरा के खिलाड़ियों ने जिला कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है।

Advertisement Box

शिकायत में बताया गया है कि मैदान की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया गया है। वहीं मैदान में लगाए गए तीन लाइट पोल में से एक पोल की लाइट पहले से ही बंद है, जिससे रात के समय अभ्यास करना संभव नहीं हो पा रहा है। बोर खनन का कार्य भी बेहद निम्न स्तर का बताया गया है। बोरिंग का हैंडओवर दिए जाने से पहले ही वह खराब हो गई, जिसके कारण मैदान में लगाए गए घास के पौधे सूखने की कगार पर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि घास में पानी देने की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का इंतजार करना पड़ रहा है।

इसके अलावा क्रिकेट पिच का निर्माण भी अब तक नहीं किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में मैदान की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है और किसी भी कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। खिलाड़ियों का आरोप है कि ठेकेदार और नगर पालिका के संबंधित इंजीनियर द्वारा कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

खिलाड़ियों ने यह भी आशंका जताई है कि अधूरे और गुणवत्ताहीन कार्य को पूर्ण दिखाकर फर्जी बिल के माध्यम से राशि आहरित करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा मैदान के सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]