Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सपनों का पक्का घर, मनीषा शुक्ला के परिवार में खुशियों का माहौल

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 16 मार्च 2026।
एक सुरक्षित और पक्का घर हर परिवार के जीवन में स्थिरता, सम्मान और सुकून लेकर आता है। जब वर्षों का सपना हकीकत बनता है तो वह केवल एक मकान नहीं बल्कि खुशियों और आत्मविश्वास की नई शुरुआत भी बन जाता है। ऐसा ही सुखद बदलाव कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 बुधवारी बाजार की निवासी श्रीमती मनीषा शुक्ला के जीवन में आया है, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिला और उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया।

Advertisement Box

श्रीमती मनीषा शुक्ला एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके पति श्री विपिन कुमार शुक्ला के साथ वे लंबे समय से अपने परिवार के लिए एक मजबूत और सुरक्षित घर बनवाने का सपना देख रही थीं। सीमित आय के कारण एक साथ बड़ी राशि जुटाना उनके लिए आसान नहीं था। वे जिस पुराने घर में रहते थे वह काफी जर्जर हो चुका था। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था और जगह की कमी के कारण परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

पुराने घर की परेशानियों से मिली राहत

वर्ष 2025-26 में हुए सर्वे के दौरान उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की सूची में शामिल हुआ। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका आवास स्वीकृत हो गया और योजना की पहली किश्त उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग से उनके सपनों के घर के निर्माण की शुरुआत हो सकी।

योजना से बदली परिवार की जिंदगी

योजना से प्राप्त सहायता राशि के साथ श्रीमती मनीषा शुक्ला ने अपनी वर्षों की जमा पूंजी भी जोड़ी और एक मजबूत तथा सुंदर पक्का मकान बनवाया। अब उनका घर पूरी तरह तैयार हो चुका है और वे अपने परिवार के साथ नए घर में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रही हैं। पक्का घर बनने से न केवल उनकी दैनिक परेशानियां समाप्त हुई हैं बल्कि समाज में उनका सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

श्रीमती मनीषा शुक्ला और उनके परिवार ने इस योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जैसे कई परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया है। यह योजना वास्तव में आम लोगों के जीवन में खुशहाली और सम्मान का नया अध्याय जोड़ रही है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]