Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उरगा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत उरगा मंडल स्तरीय 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अटल समरसता भवन, बस स्टैंड तिलकेजा में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मार्च शुक्रवार शाम 05:00 बजे से शुरू होकर 14 मार्च शनिवार शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मंडल के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रथम दिवस के सत्र मे भाग लिया।


प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान, संगठनात्मक क्षमता और कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश स्तर के विषय वक्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ता की भूमिका, अनुशासन, संगठन विस्तार और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण के दौरान सभी सत्रों में समय पालन और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ की गई तथा समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ और विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
मण्डल अध्यक्ष किशन साव से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस के प्रथम सत्र के वक्ता डॉ पवन सिँह जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा रहे वहीं अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने किया। द्वितीय सत्र के वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग जी एवं अध्यक्षता राम मनोहर सोनी ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग में शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला एवं राज्य स्तर के कार्यकर्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम, विचार सत्र, संवाद एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से अवगत कराया गया।
आयोजकों द्वारा प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार, भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही परिसर की सजावट सादगीपूर्ण रखते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान देने का संदेश दिया गया।
मंडल अध्यक्ष किशन साव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने और उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में मिली सीख को समाज और संगठन के कार्यों में लागू करने का आह्वान किया।
आज द्वितीय मे 5 सत्र होंगे जिनके प्रदेश एवं जिला स्तर के रहेंगे।

Advertisement Box

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन
आज फोकस में

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”
आज फोकस में

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय तिलकेजा का जलवा, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
आज फोकस में

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय तिलकेजा का जलवा, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

 संगठन सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम: उत्तरी जांगड़े ने सचिन पायलट से की महत्वपूर्ण मुलाकात
आज फोकस में

 संगठन सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम: उत्तरी जांगड़े ने सचिन पायलट से की महत्वपूर्ण मुलाकात

बेलतरा विधायक, माननीय सुशांत शुक्ला जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ नूतन चौक सरकंडा सेवा सदन E 1 में मनाया गया
आज फोकस में

बेलतरा विधायक, माननीय सुशांत शुक्ला जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ नूतन चौक सरकंडा सेवा सदन E 1 में मनाया गया

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]