Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर में 27 फरवरी को बरसाने की होली का भव्य आयोजन, फूलों और गुलाल से सजेगा उत्सव का रंगमंच

Author Image
Written by
Laung das Mahant

रायपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को बरसाने की होली का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होटल किंग्सवे, जी.ई. रोड नं.-1, रायपुर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर शहर की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक फूलों की होली और गुलाल का टीका रहेगा, जो ब्रज की सांस्कृतिक छटा को सजीव रूप में प्रस्तुत करेगा। रंगों और फूलों की खुशबू के बीच प्रतिभागियों को बरसाने की होली का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा।

Advertisement Box

संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सकारात्मक, सांस्कृतिक और आनंदमय मंच प्रदान करना है, जहां वे उत्सव की पारंपरिक भावना को आत्मसात कर सकें। अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी ने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति, रोचक गेम्स, फनी एक्टिविटीज और हाउजी गेम्स प्रतिभागियों के उत्साह को नई ऊंचाई देंगे। समय की महत्ता को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष “पंक्चुअलिटी गेम” भी रखा गया है, जो अनुशासन और समय पालन का संदेश देगा। प्रतिभागियों के लिए हाई-टी की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

सचिव रेणू कृष्णानी एवं निवर्तमान अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी के मार्गदर्शन में आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रोग्राम डायरेक्टर मुस्कान लालवानी, रेखा पंजवानी, सोनिया इसरानी, दृष्टि मंगलानी, मनीषा रामानी और स्नेहा बुधवानी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

यह आयोजन केवल महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिससे वे सुरक्षित और उत्सवपूर्ण वातावरण में इस सांस्कृतिक पर्व का आनंद ले सकें।

मीडिया प्रभारी रेखा पंजवानी एवं ज्योति बुधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और यह कार्यक्रम शहर में सांस्कृतिक उल्लास की नई छटा बिखेरेगा।

भक्ति और उल्लास के साथ निकली देवांगन समाज की श्री बूढ़ी माई भव्य कलश यात्रा, ओडिशा की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
आज फोकस में

भक्ति और उल्लास के साथ निकली देवांगन समाज की श्री बूढ़ी माई भव्य कलश यात्रा, ओडिशा की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

महिला-बाल विकास में सख़्त निगरानी और संवेदनशील दृष्टि: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशों से सुपोषण व टीकाकरण को मिलेगी नई गति
आज फोकस में

महिला-बाल विकास में सख़्त निगरानी और संवेदनशील दृष्टि: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशों से सुपोषण व टीकाकरण को मिलेगी नई गति

परीक्षा की पवित्रता और अनुशासन सर्वोपरि: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख़्त व स्पष्ट निर्देश
आज फोकस में

परीक्षा की पवित्रता और अनुशासन सर्वोपरि: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख़्त व स्पष्ट निर्देश

जल जीवन मिशन को नई गति: जोगेसरा में जल जीवन दिवस पर विधायक कविता प्राण लहरे का जनहितकारी नेतृत्व, विकास का सशक्त संदेश
आज फोकस में

जल जीवन मिशन को नई गति: जोगेसरा में जल जीवन दिवस पर विधायक कविता प्राण लहरे का जनहितकारी नेतृत्व, विकास का सशक्त संदेश

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध विधायक कविता प्राण लहरे – ग्राम खुरसुला से पधारे नागरिकों से की आत्मीय मुलाकात
आज फोकस में

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध विधायक कविता प्राण लहरे – ग्राम खुरसुला से पधारे नागरिकों से की आत्मीय मुलाकात

शिक्षा में नवाचार को मिला प्रशासनिक सम्मान – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया को किया सम्मानित
आज फोकस में

शिक्षा में नवाचार को मिला प्रशासनिक सम्मान – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया को किया सम्मानित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]