Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में श्रमिकों के हित में बड़ा आयोजन 18 फरवरी को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा श्रमिक सम्मेलन, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 16 फरवरी 2026।
जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं श्रमिक हितैषी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग कोरबा द्वारा 18 फरवरी (बुधवार) को एक भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करना है।

यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के माध्यम से संचालित योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को पंजीयन, नवीनीकरण, सहायता योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Advertisement Box

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति

श्रमिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के लखन लाल देवांगन होंगे, जो वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योत्सना चरणदास महंत, सांसद कोरबा लोकसभा द्वारा की जाएगी।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा तथा नूतन सिंह ठाकुर, सभापति नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित रहेंगे।

स्थल पर ही पंजीयन, नवीनीकरण और स्वास्थ्य सुविधा

सम्मेलन के दौरान श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर, साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता और लाभ की जानकारी देकर श्रमिकों का मार्गदर्शन करेंगे, जिससे वे मौके पर ही आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकें।

किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

निर्माण श्रमिकों जैसे रेजा कुली, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन आदि को पंजीयन हेतु मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, एक वर्ष में 90 दिवस कार्य का प्रमाण एवं ओटीपी हेतु मोबाइल साथ लाना होगा। जिन श्रमिकों का पंजीयन पाँच वर्ष पूर्ण कर चुका है, उन्हें नवीनीकरण के लिए अपना पंजीयन कार्ड भी साथ लाना अनिवार्य होगा।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों—जैसे धोबी, दर्जी, नाई, ऑटो चालक, सफाई कर्मकार, दुकान-गैरेज कर्मचारी, ठेला संचालक, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका—को आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे।

अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

सहायक श्रम आयुक्त कोरबा ने जिले के सभी श्रमिक साथियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लें और इस श्रमिक सम्मेलन को सफल बनाएं। यह आयोजन श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।

चैतमा में गुणवत्ता की मिसाल: कलेक्टर की सख्ती से निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार
आज फोकस में

चैतमा में गुणवत्ता की मिसाल: कलेक्टर की सख्ती से निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार

जनसमस्या निवारण शिविर बना जनसेवा का सशक्त उदाहरण वनांचल ग्राम पटेली में सौगातों की बरसात, कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन जनता के द्वार
आज फोकस में

जनसमस्या निवारण शिविर बना जनसेवा का सशक्त उदाहरण वनांचल ग्राम पटेली में सौगातों की बरसात, कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन जनता के द्वार

<span style=कोरबा में श्रमिकों के हित में बड़ा आयोजन 18 फरवरी को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा श्रमिक सम्मेलन, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ">
आज फोकस में

कोरबा में श्रमिकों के हित में बड़ा आयोजन 18 फरवरी को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा श्रमिक सम्मेलन, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तकनीकी सहायक व एमटीएस पदों हेतु आवेदन आमंत्रित जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
आज फोकस में

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तकनीकी सहायक व एमटीएस पदों हेतु आवेदन आमंत्रित जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

जनदर्शन बना आमजन की आवाज़, समस्याओं के समाधान की मजबूत पहल सीईओ जिला पंचायत ने सुनी नागरिकों की पीड़ा, समयबद्ध कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

जनदर्शन बना आमजन की आवाज़, समस्याओं के समाधान की मजबूत पहल सीईओ जिला पंचायत ने सुनी नागरिकों की पीड़ा, समयबद्ध कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

कटघोरा में उद्यमिता को मिलेगा नया संबल  सांस्कृतिक भवन में आज लगेगा उद्यमिता जागरूकता शिविर
आज फोकस में

कटघोरा में उद्यमिता को मिलेगा नया संबल  सांस्कृतिक भवन में आज लगेगा उद्यमिता जागरूकता शिविर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]