Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“सोहागी पहाड़ पर ‘गुंडा टैक्स’ का नंगा नाच! चेक पॉइंट पर अवैध वसूली के खिलाफ भड़के चालक, कमांडो अरुण गौतम ने संभाला मोर्चा।”

Author Image
Written by
Saurabh Mishra

रीवा/सोहागी: नेशनल हाईवे 30 (NH-30) स्थित सोहागी पहाड़ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की नाक के नीचे चल रही ‘अवैध वसूली’ का काला खेल है। चेक पॉइंट के नाम पर चालकों से की जा रही अनाधिकृत धनउगाही को लेकर ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे नेशनल हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

Advertisement Box

अवैध वसूली ने थामी पहियों की रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों और चालकों के अनुसार, सोहागी पहाड़ पर बने चेक पॉइंट पर तैनात कर्मियों द्वारा बिना किसी वैध रसीद या आदेश के चालकों से अवैध पैसों की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर चालकों के साथ अभद्रता की गई, जिसके बाद आक्रोशित ड्राइवरों ने अपने वाहन बीच सड़क पर खड़े कर दिए। देखते ही देखते उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

मैदान में उतरे ‘कमांडो’ अरुण गौतम
हंगामे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता कमांडो अरुण कुमार गौतम समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद कर्मियों से वसूली के आधार पर तीखे सवाल किए। अरुण गौतम ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि “चेक पॉइंट सुरक्षा के लिए होते हैं, लूट के लिए नहीं। गरीबों और मेहनतकश चालकों की जेब पर डाका डालना बंद किया जाए।”

घंटों बाधित रहा यातायात
इस विरोध प्रदर्शन और हंगामे के कारण सोहागी पहाड़ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस यात्रियों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद चालकों ने प्रदर्शन समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।

रीवा जिले में RTO उड़नदस्ते द्वारा खुलेआम की जा रही अवैध वसूली, ड्राइवरों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। यह सवाल अब जन-जन की जुबान पर है कि आखिर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP राकेश सिंह चौहान की नाक के नीचे यह ‘लूटतंत्र’ कैसे फल-फूल रहा है?

प्रशासन से सीधे सवाल:
मौन की वजह क्या है?: जब अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों के साथ सरेआम मारपीट और लूट होती है, तो जिले के आला अधिकारियों की चुप्पी क्या इसे “मौन सहमति” नहीं दर्शाती? क्या भ्रष्टाचारियों को शासन का वरदहस्त प्राप्त है? मध्य प्रदेश परिवहन विभाग नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर एक्शन क्यों नहीं?

डर किसका है?: रीवा के मुखिया और पुलिस कप्तान आखिर किस बात से डरे हुए हैं? क्या ये भ्रष्ट कर्मचारी सत्ता के इतने करीब हैं कि उन पर हाथ डालने से प्रशासन के हाथ कांप रहे हैं?

जनता अब केवल बयानों से संतुष्ट नहीं होगी। अगर जल्द ही इन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रशासन और शासन दोनों ही इस ‘अवैध वसूली’ के खेल में बराबर के हिस्सेदार हैं।

चैतमा में गुणवत्ता की मिसाल: कलेक्टर की सख्ती से निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार
आज फोकस में

चैतमा में गुणवत्ता की मिसाल: कलेक्टर की सख्ती से निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार

जनसमस्या निवारण शिविर बना जनसेवा का सशक्त उदाहरण वनांचल ग्राम पटेली में सौगातों की बरसात, कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन जनता के द्वार
आज फोकस में

जनसमस्या निवारण शिविर बना जनसेवा का सशक्त उदाहरण वनांचल ग्राम पटेली में सौगातों की बरसात, कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन जनता के द्वार

कोरबा में श्रमिकों के हित में बड़ा आयोजन 18 फरवरी को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा श्रमिक सम्मेलन, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
आज फोकस में

कोरबा में श्रमिकों के हित में बड़ा आयोजन 18 फरवरी को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा श्रमिक सम्मेलन, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तकनीकी सहायक व एमटीएस पदों हेतु आवेदन आमंत्रित जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
आज फोकस में

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तकनीकी सहायक व एमटीएस पदों हेतु आवेदन आमंत्रित जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

जनदर्शन बना आमजन की आवाज़, समस्याओं के समाधान की मजबूत पहल सीईओ जिला पंचायत ने सुनी नागरिकों की पीड़ा, समयबद्ध कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

जनदर्शन बना आमजन की आवाज़, समस्याओं के समाधान की मजबूत पहल सीईओ जिला पंचायत ने सुनी नागरिकों की पीड़ा, समयबद्ध कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

कटघोरा में उद्यमिता को मिलेगा नया संबल  सांस्कृतिक भवन में आज लगेगा उद्यमिता जागरूकता शिविर
आज फोकस में

कटघोरा में उद्यमिता को मिलेगा नया संबल  सांस्कृतिक भवन में आज लगेगा उद्यमिता जागरूकता शिविर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]