Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14 एवं 15 फरवरी को रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बालोद, 10 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के तत्वावधान में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, कोहका, भिलाई में आयोजित होगा, जिसमें संभाग के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

Advertisement Box

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गुरूर के प्राचार्य श्री नूतन कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल (eRojgar.cg.gov.in) पर पंजीयन अनिवार्य है। साथ ही आवेदकों की प्रोफाइल में शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी का पूर्ण एवं सही रूप से अपडेट होना आवश्यक होगा। बिना पंजीयन के रोजगार मेले में सहभागिता मान्य नहीं होगी।

रोजगार मेले की तैयारियों के अंतर्गत 11 फरवरी 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में पंजीयन एवं मोबिलाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले से संबंधित पंजीयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

प्राचार्य श्री साहू ने युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और समय पर पंजीयन कर रोजगार मेले में भाग लें। यह आयोजन न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि प्रदेश के कौशल विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन
आज फोकस में

सुशासन तिहार का आगाज: योजनाओं का लाभ लेकर समस्याओं का कराएं समाधान – मंत्री लखनलाल देवांगन

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”
आज फोकस में

“जाम से शुरू, खून तक पहुँचा विवाद: कटघोरा में बारात के बीच बेकाबू झड़प, कई घायल”

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय तिलकेजा का जलवा, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
आज फोकस में

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय तिलकेजा का जलवा, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

 संगठन सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम: उत्तरी जांगड़े ने सचिन पायलट से की महत्वपूर्ण मुलाकात
आज फोकस में

 संगठन सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम: उत्तरी जांगड़े ने सचिन पायलट से की महत्वपूर्ण मुलाकात

बेलतरा विधायक, माननीय सुशांत शुक्ला जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ नूतन चौक सरकंडा सेवा सदन E 1 में मनाया गया
आज फोकस में

बेलतरा विधायक, माननीय सुशांत शुक्ला जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ नूतन चौक सरकंडा सेवा सदन E 1 में मनाया गया

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]