Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“लखनपुर में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का भव्य समापन – स्वयं सेवकों को मिला सम्मान और अनुभवों का सागर”

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा लखनपुर।
रा. से. यो. बिंझरा द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन दिनांक 27 दिसंबर 2025 को भव्य और यादगार तरीके से हुआ। यह शिविर दिनांक 26 दिसंबर 2025 से लखनपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें कैंप फायर, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से स्वयं सेवकों को नेतृत्व, सहयोग और समाज सेवा का अनुभव कराया गया।

Advertisement Box

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह उपस्थित रहे। साथ ही जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती डिक्सेना, ग्राम लखनपुर की सरपंच श्रीमती प्रभा नागवंशी, उप सरपंच श्री रिखीराम यादव तथा ग्राम के समस्त पंचगढ़ गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर के सफल आयोजन में एसएमडीसी बिंझरा के अध्यक्ष श्री विष्णु यादव एवं सदस्य गण की सक्रिय भागीदारी भी सराहनीय रही।

समापन के अवसर पर स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और स्वयं सेवकों से उनके अनुभव भी साझा कराए गए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह शिविर न केवल सामाजिक सेवा, बल्कि व्यक्तिगत विकास और नेतृत्व कौशल के लिए भी महत्वपूर्ण रहा।

इस शिविर में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज सेवा, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल जैसे विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाई। कैंप फायर और सामूहिक अनुभवों ने शिविर के प्रत्येक दिन को उत्साह, आनंद और आत्मीयता से परिपूर्ण बना दिया।

अंत में, स्वयं सेवकों ने अपने अनुभव साझा किए और पलकों की उपस्थिति में अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान किया। इस शिविर ने युवा स्वयं सेवकों के मन में समर्पण, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को गहराई से स्थापित किया।

एनएसएस यूनिट बिंझरा, ब्लॉक पॉन्डी उपरोड़ा द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय विशेष शिविर न केवल अनुभवों और सीख का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सहभागिता और ग्राम स्तर पर सेवा भाव को भी बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन साबित हुआ।

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि युवा पीढ़ी के सक्रिय प्रयासों और मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है और स्वयं सेवकों का उत्साह भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर योगदान देगा।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]