Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाली हाईस्कूल प्राचार्य पर व्याख्याता से मारपीट का आरोप, प्राचार्य को हटाने की मांग लेकर पीड़ित की 65 वर्षीय वृद्धा मां स्कूल गेट पर धरने में बैठी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा/पाली:- जिले के पाली हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य मनोज सराफ पर अपने ही व्याख्याता के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगा है। मारपीट से आहत व्याख्याता ने घटना की लिखित शिकायत थाने में दी है, तो पीड़ित की वृद्धा मां प्राचार्य को हटाए जाने की मांग लेकर स्कूल मुख्य गेट में धरने पर बैठ गई है।

प्राचार्य द्वारा व्याख्याता से मारपीट किये जाने का यह मामला बीते 27 अप्रैल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली में पदस्थ भौतिकी व्याख्याता प्रखर पांडेय के साथ प्राचार्य मनोज सराफ का विभागीय खींचतान बीते कुछ महीनों से चलता आ रहा है। घटना दिनांक को प्राचार्य सराफ ने व्याख्याता प्रखर पांडेय को अपने कक्ष में बुलाया और विभागीय मामले को लेकर कहासुनी होते- होते एकाएक मामला मारपीट में तब्दील हो गया। पीड़ित व्याख्याता ने बताया कि इस दौरान सराफ अपने हाथ मे चप्पल लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ाने लगे। व्याख्याता किसी तरह मौके से भागे, लेकिन प्राचार्य उन्हें स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर भी दौड़ाकर मारने लगे, भागते हुए वे किसी तरह स्कूल के समीप अपने घर पहुँचे। बीपी के मरीज होने की वजह से दौड़ने के कारण उनके नाक से खून बहने लगा और वे घर पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन किसी तरह पीड़ित को समीप के अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां समय पर उपचार शुरू होने से गंभीर हालात टल गई। व्याख्याता ने इस घटना को लेकर प्राचार्य के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है, किन्तु घटनाक्रम से वे सदमे में है। उधर घटना को लेकर व्याख्याता की 65 वर्षीय वृद्धा मां श्रीमती सकुंतला पांडेय आज हाईस्कूल मुख्य गेट पर “मनोज सराफ हटाओ, मेरे बेटे को बचाओ”हाथ मे तख्ती लेकर धरने में बैठ गई है। उनकी मांग है कि प्राचार्य मनोज सराफ को पाली हाईस्कूल से अविलंब हटाया जाए, जब तक उन्हें न्याय नही मिल जाता वे रोजाना स्कूल समयावधि तक धरने पर बैठेगी।

Advertisement Box

प्राचार्य की मनमानी को बताया जा रहा वजह
प्राचार्य मनोज सराफ द्वारा व्याख्याता प्रखर पांडेय के साथ खींचतान व मारपीट जैसी नौबत की वजह प्राचार्य की मनमानी को बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जी विज्ञान, रसायन व भौतिकी का प्रायोगिक सामाग्री से संबंधित 4 वर्ष का कोई एंट्री फिजिक्स स्टाक रजिस्टर में नही है, इसके अलावा भेजे गए प्रोजेक्टर में से कुछ गायब है। जिससे संबंध में भी कोई लेखा- जोखा नही है। भौतिकी व्याख्याता प्रखर पांडेय को इस मामले में फिजिक्स रजिस्टर पर फर्जी संधारण करने दबाव बनाया जा रहा था, व्याख्याता द्वारा उक्त कृत्य को लेकर मना किये जाने के परिणामस्वरूप इस विवाद की उपज होना बताया जा रहा है। फिलहाल मौजूदा घटना को लेकर सच्चाई क्या है यह तो प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

“माता-पिता के आशीर्वाद से मिली सफलता” — कटघोरा की बेटी निधि महंत ने प्रथम श्रेणी में लहराया परचम
आज फोकस में

“माता-पिता के आशीर्वाद से मिली सफलता” — कटघोरा की बेटी निधि महंत ने प्रथम श्रेणी में लहराया परचम

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ऐतिहासिक सफलता: कलेक्टर के नेतृत्व में शिक्षा में नई ऊंचाइयां
आज फोकस में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ऐतिहासिक सफलता: कलेक्टर के नेतृत्व में शिक्षा में नई ऊंचाइयां

 भाजपा संगठन का विस्तार: जीवन सिंह राठौर बने किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

 भाजपा संगठन का विस्तार: जीवन सिंह राठौर बने किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मेहनत और लगन की मिसाल बनी उन्नति पांडेय, डॉक्टर बनने का सपना साकार करने की ओर मजबूत कदम
आज फोकस में

मेहनत और लगन की मिसाल बनी उन्नति पांडेय, डॉक्टर बनने का सपना साकार करने की ओर मजबूत कदम

 सरस्वती शिक्षा संस्थान के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर
आज फोकस में

 सरस्वती शिक्षा संस्थान के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर

आधे घंटे में वार, अपराधी लाचार” : कटघोरा पुलिस की बिजली जैसी कार्रवाई से बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार! 
आज फोकस में

आधे घंटे में वार, अपराधी लाचार” : कटघोरा पुलिस की बिजली जैसी कार्रवाई से बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार! 

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]