Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: फरसवानी और बीरतराई में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, 20 सिलेंडर जप्त

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/
जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं आकस्मिक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी अनियमितताओं का खुलासा किया और कुल 20 गैस सिलेंडरों को जप्त किया।

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत फरसवानी स्थित सोनी टेंट हाउस में की गई जांच के दौरान 08 घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं 01 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित पाए गए। जांच टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी 09 सिलेंडरों को जप्त कर लिया। इसके बाद इन्हें नियमानुसार उमरेली इंडेन गैस वितरक की अभिरक्षा में सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम पंचायत बीरतराई (विकासखंड करतला) में की गई, जहां श्री संजय कुमार साहू के निवास पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति द्वारा गैस सिलेंडरों के वैध संधारण से जुड़े कोई भी संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके चलते खाद्य विभाग ने सभी 11 सिलेंडरों को जप्त कर समीपस्थ गैस वितरक एच.पी. उरगा को सुपुर्द कर दिया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण कानूनन अपराध है और इससे जन सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रसोई गैस वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने कलेक्टर-एसपी की सख्त पहल, एजेंसियों को दिए स्पष्ट निर्देश
आज फोकस में

रसोई गैस वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने कलेक्टर-एसपी की सख्त पहल, एजेंसियों को दिए स्पष्ट निर्देश

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

जिला रोजगार कार्यालय में 13 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आज फोकस में

जिला रोजगार कार्यालय में 13 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

<span style=खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: फरसवानी और बीरतराई में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, 20 सिलेंडर जप्त">
आज फोकस में

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: फरसवानी और बीरतराई में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, 20 सिलेंडर जप्त

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी नहीं कराने पर लाभ रुकने की आशंका, कलेक्टर की भावपूर्ण अपील
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी नहीं कराने पर लाभ रुकने की आशंका, कलेक्टर की भावपूर्ण अपील

किसानों की उम्मीदों को मिला मजबूत नेतृत्व, जनक दास कुलदीप बने कोरबा किसान कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

किसानों की उम्मीदों को मिला मजबूत नेतृत्व, जनक दास कुलदीप बने कोरबा किसान कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]