Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 09 अप्रैल 2026।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। जिला प्रशासन कोरबा ने योजना का लाभ ले रही सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करा लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रशासन द्वारा शिविरों के माध्यम से ई-केवाईसी की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक हितग्राही आसानी से इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकें।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-केवाईसी की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक विभिन्न शिविरों के माध्यम से कराई जाएगी। जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी इस अवधि में पूर्ण नहीं हो पाएगा, उनके लिए 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

ई-केवाईसी के माध्यम से हितग्राहियों की पहचान और विवरण का सत्यापन किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र महिलाओं तक ही पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से पहुंचे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो भविष्य में मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा सकता है या भुगतान अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

जिले के सभी हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने निकटतम सीएससी केंद्र, लोक सेवा केंद्र या आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें। इससे योजना का लाभ बिना किसी बाधा के निरंतर मिलता रहेगा।

महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। हितग्राहियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी व्यक्ति को इस कार्य के लिए कोई शुल्क न दें। ई-केवाईसी के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित केंद्रों में पहुंचना होगा।

कार्यक्रम अधिकारी ने यह भी बताया कि 30 जून 2026 तक शिविरों के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि 01 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालयों में इसकी विशेष व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

जिला प्रशासन ने सभी हितग्राहियों से पुनः अपील की है कि वे समय पर अपना ई-केवाईसी अवश्य कराएं और सुनिश्चित करें कि उनके सभी विवरण सही एवं अद्यतन हों। अधिक जानकारी और सहायता के लिए हितग्राही अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

<span style=महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील">
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन
आज फोकस में

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
आज फोकस में

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन
आज फोकस में

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को
आज फोकस में

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]