Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 09 अप्रैल 2026।
प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन को सरल और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोरबा जिले के रुमगरा निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग श्री मदन दास, पिता श्री छेदी दास को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई है। इस सहायता से अब उनके दैनिक जीवन में काफी सहूलियत हो गई है और उन्हें आवागमन में राहत मिली है।

Advertisement Box

यह सहायता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

रुमगरा निवासी श्री मदन दास लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाई का सामना कर रहे थे। वे अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बगीचे में पानी देने जैसे छोटे-छोटे कार्य करते हैं। तीन बच्चों के पिता होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर है, लेकिन शारीरिक परेशानी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कत होती थी।

जिला प्रशासन की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया है। अब उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में पहले जैसी परेशानी नहीं होती और वे अपने काम अधिक आसानी से कर पा रहे हैं।

श्री मदन दास ने ट्राइसाइकिल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने काम कर सकेंगे और इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्राइसाइकिल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे उनका जीवन काफी आसान हो गया है और अब वे अपने कार्य पहले से बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील

<span style=रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन">
आज फोकस में

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
आज फोकस में

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन
आज फोकस में

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को
आज फोकस में

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]