Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: नन्हे लक्ष्मीनारायण को मिला नया जीवन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 20 मार्च 2026।
सरकार की चिरायु योजना एक बार फिर किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। कोरबा जिले के दूरस्थ ग्राम सकदुकला के रहने वाले कक्षा दूसरी के छात्र लक्ष्मीनारायण को इस योजना के माध्यम से नया जीवन मिला है।

Advertisement Box

लक्ष्मीनारायण पिछले कुछ समय से खेलते-कूदते समय सांस फूलने, बार-बार सर्दी-जुकाम होने और जल्दी थक जाने जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। उसके माता-पिता इन लक्षणों को लेकर चिंतित थे, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बड़े इलाज की कल्पना भी नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच विद्यालय में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु टीम पहुंची, जहां जांच के दौरान बच्चे की हृदय गति में असामान्यता पाई गई।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीम ने तुरंत उसके माता-पिता को बुलाकर जानकारी दी। शुरुआत में परिवार घबरा गया और इलाज के खर्च को लेकर परेशान हो गया, लेकिन चिरायु टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि योजना के तहत पूरा इलाज निःशुल्क किया जाएगा। इससे परिवार को बड़ी राहत मिली और उम्मीद जगी।

इसके बाद लक्ष्मीनारायण को जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज कोरबा में शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाया गया। जांच में हृदय में छेद होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद आगे की पुष्टि और उपचार के लिए उसे रायपुर रेफर किया गया। चिरायु टीम और प्रशासन के सहयोग से उसे रायपुर के वी. वाई. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका सफल ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद अब लक्ष्मीनारायण पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रहा है। वह फिर से स्कूल जा रहा है और पहले की तरह खेलकूद में भी हिस्सा ले रहा है।

यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि चिरायु योजना न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा कर रही है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा भी बन रही है। योजना के माध्यम से समय पर पहचान और निःशुल्क इलाज ने एक मासूम की जिंदगी बचा ली, जो निश्चित ही समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

आदेश कागज़ों में, कब्जा ज़मीन पर: कार्रवाई की रफ्तार पर उठे सवाल
आज फोकस में

आदेश कागज़ों में, कब्जा ज़मीन पर: कार्रवाई की रफ्तार पर उठे सवाल

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार , आर्टिगा से तस्करी, स्विफ्ट कार से पायलटिंग… अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
आज फोकस में

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार , आर्टिगा से तस्करी, स्विफ्ट कार से पायलटिंग… अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

━━━━━❖ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत जांजगीर-चांपा में गुजरात पुलिस का भव्य स्वागत ❖━━━━━
आज फोकस में

━━━━━❖ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत जांजगीर-चांपा में गुजरात पुलिस का भव्य स्वागत ❖━━━━━

 आज का राशिफल: कन्या और तुला राशि वालों के लिए खुशियों और अवसरों से भरा दिन 
आज फोकस में

 आज का राशिफल: कन्या और तुला राशि वालों के लिए खुशियों और अवसरों से भरा दिन 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा–सूरजपुर दौरा आज: सरगुजा ओलंपिक, किसान मेला और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा–सूरजपुर दौरा आज: सरगुजा ओलंपिक, किसान मेला और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

कोविड ड्यूटी करने वालों को राहत: बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 10 बोनस अंक और 60 दिन में नियुक्ति का आदेश
आज फोकस में

कोविड ड्यूटी करने वालों को राहत: बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 10 बोनस अंक और 60 दिन में नियुक्ति का आदेश

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]