Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राशन वितरण में अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, फूड इंस्पेक्टर की चुप्पी पर भी उठे सवाल

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा। जिले के विकासखंड पौड़ी उपरोड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मिशिया और ग्राम पंचायत पौड़ी खुर्द में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले दो से तीन महीनों से चावल नहीं मिला, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गई है।

Advertisement Box

जब हमारी टीम ग्राम पंचायत मिशिया पहुंची तो कई हितग्राहियों ने बताया कि सोसाइटी संचालकों द्वारा फिंगरप्रिंट (अंगूठा) तो ले लिया गया, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनसे यह कहकर फिंगरप्रिंट लिया गया कि अगले महीने एक साथ राशन दे दिया जाएगा, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी चावल नहीं मिला। इससे कई परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं ग्राम पंचायत पौड़ी खुर्द में जब टीम ने स्थिति का जायजा लिया तो वहां के उप सरपंच और समिति संचालकों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त राशन का स्टॉक ही नहीं पहुंच रहा है। उनका कहना है कि अब तक केवल पांच कट्टा चावल ही आया है, जिससे सभी हितग्राहियों को राशन देना संभव नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो कई गरीब परिवारों के सामने भूखे रहने की नौबत आ सकती है।

इस पूरे मामले में जब पौड़ी उपरोड़ा क्षेत्र की फूड इंस्पेक्टर सरोज उरेती से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो कई बार फोन किए जाने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही फोन उठाकर समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं, तो उनकी शिकायत आखिर किसके पास जाए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाए और पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए।

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा
आज फोकस में

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश

कलेक्टर के सख्त तेवर: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर के सख्त तेवर: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश

मेहनत, लगन और कोसा पालन ने बदली जिंदगी – बरपाली के किसान शिवकुमार बने प्रेरणा
आज फोकस में

मेहनत, लगन और कोसा पालन ने बदली जिंदगी – बरपाली के किसान शिवकुमार बने प्रेरणा

<span style=राशन वितरण में अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, फूड इंस्पेक्टर की चुप्पी पर भी उठे सवाल">
आज फोकस में

राशन वितरण में अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, फूड इंस्पेक्टर की चुप्पी पर भी उठे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]