Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तालियों की गूंज से खिला बचपन: आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा, 09 मार्च 2026।
शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर निकले कलेक्टर कुणाल दुदावत के निरीक्षण के दौरान ग्राम लेमरू के आंगनबाड़ी केंद्र में एक बेहद आत्मीय और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। सड़क किनारे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर नजर पड़ते ही कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाई और अचानक केंद्र के भीतर पहुंच गए।

Advertisement Box

अचानक पहुंचे कलेक्टर को देखकर आंगनबाड़ी में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे और कार्यकर्ता कुछ पल के लिए चौंक गए। बच्चों के चेहरों पर उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी और कमरे में कुछ क्षणों के लिए खामोशी छा गई। बच्चों की झिझक को समझते हुए कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए उनसे पूछा कि आपमें से कौन ए-बी-सी-डी सुना सकता है। पहले तो कोई भी बच्चा आगे नहीं आया, लेकिन थोड़ी देर बाद एक बच्चे ने धीमी आवाज में कहा कि उसे सब आता है।

कलेक्टर ने बच्चे को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर आता है तो सबके सामने सुनाओ। बच्चा कुछ देर झिझकता रहा, तब कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा कि जो बच्चा ए-बी-सी-डी सुनाएगा, उसे टॉफी दी जाएगी। यह सुनते ही एक बच्चे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ ए-बी-सी-डी सुना दी। बच्चे की इस कोशिश पर कलेक्टर ने “वेरी गुड” कहते हुए सभी बच्चों से ताली बजवाई और स्वयं भी तालियां बजाईं। कलेक्टर की तालियों और मुस्कान ने बच्चों का हौसला बढ़ा दिया और देखते ही देखते पूरे कमरे का माहौल खुशियों से भर गया।

इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों से रंगों के नाम भी पूछे और सही जवाब देने वाले बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने-लिखने और नियमित रूप से आंगनबाड़ी आने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को सिखाई जा रही आदतों, अक्षर ज्ञान, रंगों की पहचान और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी ली।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुक्तिलता कुजूर से बच्चों के ग्रोथ चार्ट और पोषण ट्रैकर में दर्ज जानकारी की समीक्षा की तथा कुछ बच्चों का वजन भी कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में दर्ज सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और आंगनबाड़ी समय पर संचालित हो। साथ ही निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराने और उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने लेमरू में डीएमएफ मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। कलेक्टर ने एक माह के भीतर सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने तथा आगामी शैक्षणिक सत्र से नए भवन में आंगनबाड़ी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]