Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन कलेक्टर–एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

जांजगीर-चांपा, 10 फरवरी 2026।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग तथा ग्रामीण सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की गहन समीक्षा करते हुए प्रभावी रोकथाम उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement Box

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर महोबे ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने जिले के संभावित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को शीघ्र चिन्हांकित कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग सहित अन्य सुरक्षा कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के जंक्शन प्वाइंट पर गति अवरोधक लगाने, चौक-चौराहों के समीप अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण के कारण दृश्यता प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिगजैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, चेतावनी साइन बोर्ड लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई, पर्याप्त रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।

एसपी ने ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की नियमित फिटनेस जांच तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित ढाबों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन लगातार संचालित रहें और गति नियंत्रण के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां शिवरीनारायण मेले में झूला दुर्घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आज फोकस में

मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां शिवरीनारायण मेले में झूला दुर्घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अनिवार्य, डीलरों के साथ जिला परिवहन कार्यालय में अहम बैठक
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अनिवार्य, डीलरों के साथ जिला परिवहन कार्यालय में अहम बैठक

<span style=सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन कलेक्टर–एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश">
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन कलेक्टर–एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी दूर-दराज़ से आए नागरिकों के 23 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी दूर-दराज़ से आए नागरिकों के 23 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों को स्वयं दवा खिलाकर दिया जागरूकता का संदेश
आज फोकस में

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों को स्वयं दवा खिलाकर दिया जागरूकता का संदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, नवदंपत्तियों को मिला सम्मान और सहयोग
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, नवदंपत्तियों को मिला सम्मान और सहयोग

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]