Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दवा सेवन कर दिया जन-जागरूकता का संदेश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बालोद, 10 फरवरी 2026।
बालोद जिले को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से आज सामूहिक दवा सेवन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत गंजपारा, बालोद स्थित पोहा मिल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर प्रारंभ किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, वर-वधुओं एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से फाइलेरिया की दवा का सेवन किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी सहित अन्य अतिथियों ने स्वयं दवा सेवन कर जिलेवासियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी इस अभियान में सहभागिता निभाई।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता रथ को रवाना किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही दवाओं का नियमित और अनिवार्य सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में जनसहभागिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जानकारी दी कि यह सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारी एवं मैदानी अमला घर-घर जाकर लक्षित आबादी को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, मैदानी अमला एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के आपसी समन्वय से इस अभियान को सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आने वाले समय में बालोद जिला फाइलेरिया मुक्त जिला बन सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया।

मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां शिवरीनारायण मेले में झूला दुर्घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आज फोकस में

मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां शिवरीनारायण मेले में झूला दुर्घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अनिवार्य, डीलरों के साथ जिला परिवहन कार्यालय में अहम बैठक
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अनिवार्य, डीलरों के साथ जिला परिवहन कार्यालय में अहम बैठक

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन कलेक्टर–एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन कलेक्टर–एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी दूर-दराज़ से आए नागरिकों के 23 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी दूर-दराज़ से आए नागरिकों के 23 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों को स्वयं दवा खिलाकर दिया जागरूकता का संदेश
आज फोकस में

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों को स्वयं दवा खिलाकर दिया जागरूकता का संदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, नवदंपत्तियों को मिला सम्मान और सहयोग
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, नवदंपत्तियों को मिला सम्मान और सहयोग

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]