Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समन्वय, सहभागिता और संकल्प से ही संपूर्णता अभियान 2.0 को मिलेगी सफलता : मंत्री लखनलाल देवांगन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा, 31 जनवरी 2026।

Advertisement Box

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज की साझा सहभागिता से ही आकांक्षी जिलों के विकास का सपना साकार हो सकता है। इसी उद्देश्य के साथ नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संपूर्णता अभियान 1.0 के दौरान योजनाबद्ध प्रयासों से जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नीति आयोग द्वारा शुरू किया गया संपूर्णता अभियान 2.0 कोरबा को विकास की तेज रफ्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरपंचों सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका और विभागीय अधिकारियों के बेहतर समन्वय से ही निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सकता है।

मंत्री श्री देवांगन ने विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनजागरूकता बढ़ाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित संकेतकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 जिले को आकांक्षी श्रेणी से बाहर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि आगामी तीन माह तक विभागीय कार्ययोजनाओं के आधार पर फील्ड स्तर पर सघन कार्य किया जाएगा, जिससे 14 अप्रैल तक लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अभियान की सफलता की शपथ दिलाई। साथ ही बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूहों को चेक वितरित किए गए तथा कृषकों को सॉयल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया।

भाजयुमो की नई जिला कार्यसमिति घोषित विक्रम राठौर बने जिला मंत्री, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस
आज फोकस में

भाजयुमो की नई जिला कार्यसमिति घोषित विक्रम राठौर बने जिला मंत्री, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील पहल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वीकृत की सहायता राशि
आज फोकस में

आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील पहल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वीकृत की सहायता राशि

कटघोरा में बड़ी लापरवाही: नगर पालिका की फायर ब्रिगेड खराब, पुष्प वाटिका में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे आसपास के मकान
आज फोकस में

कटघोरा में बड़ी लापरवाही: नगर पालिका की फायर ब्रिगेड खराब, पुष्प वाटिका में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे आसपास के मकान

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा
आज फोकस में

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल
आज फोकस में

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]