Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का तेज़ प्रशासनिक अभियान, फील्ड में उतरकर दिखाई सख़्ती और संवेदनशीलता

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सुशासन की दिशा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एक बार फिर अपने जिम्मेदार, सक्रिय और जनहितैषी प्रशासन के लिए चर्चा में रहे। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे दल-बल के साथ स्वयं फील्ड में उतरकर जिले की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते नज़र आए। उनका यह कदम प्रशासनिक सतर्कता और ज़मीनी हकीकत से सीधे जुड़ने की उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोदय ने जनपद पंचायत परिसर, थाना क्षेत्र एवं बस स्टैंड क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अवैध ठेलों, अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि है और इसके साथ कोई समझौता नहीं होगा।

Advertisement Box

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने लोहारीन तालाब परिसर का भी निरीक्षण किया और उसके सौंदर्याकरण एवं संरक्षण को लेकर ठोस दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तालाब को शहर की पहचान के रूप में विकसित करने की बात कही, जिससे आमजन को स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ एक सुंदर सार्वजनिक स्थल मिल सके।

कलेक्टर महोदय की यह कार्यशैली यह स्पष्ट करती है कि वे केवल कार्यालय तक सीमित न रहकर, खुद मैदान में उतरकर समस्याओं का समाधान करने वाले अधिकारी हैं। उनकी तत्परता, अनुशासन और निर्णय क्षमता से जिले में प्रशासनिक कसावट लगातार मजबूत हो रही है। आम नागरिकों में उनके इस सक्रिय और न्यायप्रिय रवैये को लेकर विश्वास और संतोष साफ़ दिखाई देता है।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]