Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

KORBA | कबाड़ माफिया पर पुलिस का कड़ा प्रहार, इनाम घोषित होते ही मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा जिले में सार्वजनिक संपत्ति की चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए यह साफ कर दिया है कि अब ऐसे अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कबाड़ माफिया की हवा टाइट कर दी गई है। ताबड़तोड़ कार्रवाई, इनाम की घोषणा और कबाड़ दुकानों की सीलबंदी से पूरे अवैध नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement Box

रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल और डेंगुरनाला ब्रिज की लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी करने की सनसनीखेज वारदात 17 व 19 जनवरी 2026 की रात को सामने आई थी। 28 जनवरी को लिखित शिकायत के बाद चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित विवेचना शुरू की। जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि संगठित गिरोह द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर उसे कबाड़ में खपाने का सुनियोजित अपराध था।

पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों—रोहित कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, विक्की कुमार साह, मोहम्मद असलम और मोहम्मद अब्दुल कादिर—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं 2 विधि से संघर्षरत बालकों को सुधार गृह भेजा गया है। फरार आरोपियों में शामिल मुकेश एवं मोहम्मद असलम पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है तथा उनकी निगरानी भी खोली जा रही है। कुल 15 आरोपियों में से शेष 5 की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में अवैध कबाड़ कारोबार की कमर तोड़ने के लिए कोरबा, कटघोरा और दर्री अनुभाग में कबाड़ दुकानों की सघन जांच और सीलिंग अभियान चलाया गया। एएसपी श्री लखन पटले के अनुसार अब तक सियाराम अग्रवाल के दो कबाड़ यार्ड (झगरहा), जाफर कबाड़ यार्ड (कुसमुंडा), पिंटू गुप्ता कबाड़ यार्ड (आरामशीन चौक), झनू कबाड़ दुकान और सफीक कबाड़ी दुकान को सीलबंद किया गया है। पुलिस, नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दस्तावेज, खरीद-बिक्री रजिस्टर और स्टॉक की जांच की जा रही है।

इस दौरान पत्रकार को धमकाने के मामले में भी पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सियाराम अग्रवाल के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में उचित कार्रवाई की है, जिससे यह संदेश गया है कि कानून के दायरे में रहकर ही कारोबार किया जा सकता है।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा की पारदर्शी, निष्पक्ष और सख्त कार्यशैली को दर्शाती है। शासन ने जिले की कमान ऐसे अधिकारी के हाथों में सौंपी है जो अपराध और अवैध कारोबार पर बिना दबाव के कठोर निर्णय लेने का साहस रखते हैं। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक संपत्ति से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अब साफ है—कोरबा में अवैध कारोबारियों के लिए जगह नहीं, कानून का शिकंजा और भी कसा जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]