Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में डीएमएफ-मनरेगा घोटाले की गूंज अब सीबीआई तक, जांच के आदेश से मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा।
जिला खनिज संस्थान न्यास मद (डीएमएफ) और मनरेगा योजना से जुड़े कथित करोड़ों-अरबों रुपये के घोटाले का मामला अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तक पहुँच गया है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर द्वारा दस्तावेजी साक्ष्यों सहित की गई गंभीर शिकायत के बाद केंद्र की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisement Box

राज्य शासन के खनिज संसाधन विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि खनिज न्यास मद व मनरेगा से जुड़े कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराई जा रही है। इस आदेश के बाद विभागीय गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, ननकीराम कंवर ने 15 मई को आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया था कि खनिज न्यास मद और मनरेगा की राशि विकास कार्यों के नाम पर कागजों में खर्च दर्शाई गई है। शिकायत में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मिलीभगत का संदेह जताया गया है।

राज्य शासन के अवर सचिव मारुवारा चंद्रशेखर द्वारा संचालक भूविज्ञान एवं खनिकर्म विभाग को जारी आदेश में कहा गया है कि शिकायतों की तथ्यपरक जांच कर शीघ्र रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सीबीआई के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने वालों पर अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि “खनिज न्यास मद की राशि जनता के विकास के लिए है, न कि भ्रष्टाचारियों की विलासिता के लिए। अब जांच से सच्चाई सामने आएगी।”

जानकारी के अनुसार, इस आदेश के बाद कोरबा जिले के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। कई विभागों में पुराने फाइलों की दोबारा समीक्षा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जांच के दायरे में कुछ वरिष्ठ अधिकारी, ठेकेदार व अन्य संबंधित लोग भी आ सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह जांच आने वाले दिनों में राज्य के खनिज संसाधन विभाग से जुड़े कई बड़े खुलासे कर सकती है।
ननकीराम कंवर पूर्व में भी लोक सेवा आयोग परीक्षा, शराब घोटाला, महादेव ऐप, सीजीएमएससी दवा प्रकरण, मुआवजा और कोयला चोरी जैसे कई मामलों को उजागर कर चुके हैं, जिनमें गंभीर कार्रवाई हुई थी।

इस दृष्टि से देखा जाए तो डीएमएफ-मनरेगा घोटाले की जांच को लेकर पूरा प्रदेश अब सीबीआई के अगले कदम पर नजरें जमाए हुए है।

कोरबी (सिंघिया) में भाजपा का दमदार प्रशिक्षण शिविर, पहले दिन दिखा जोश, विचार और संगठन की ताकत 
आज फोकस में

कोरबी (सिंघिया) में भाजपा का दमदार प्रशिक्षण शिविर, पहले दिन दिखा जोश, विचार और संगठन की ताकत 

भाजयुमो की नई जिला कार्यसमिति घोषित विक्रम राठौर बने जिला मंत्री, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस
आज फोकस में

भाजयुमो की नई जिला कार्यसमिति घोषित विक्रम राठौर बने जिला मंत्री, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील पहल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वीकृत की सहायता राशि
आज फोकस में

आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील पहल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वीकृत की सहायता राशि

कटघोरा में बड़ी लापरवाही: नगर पालिका की फायर ब्रिगेड खराब, पुष्प वाटिका में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे आसपास के मकान
आज फोकस में

कटघोरा में बड़ी लापरवाही: नगर पालिका की फायर ब्रिगेड खराब, पुष्प वाटिका में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे आसपास के मकान

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा
आज फोकस में

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल
आज फोकस में

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]