Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सांस्कृतिक पहचान के लिए उठी माँग, आयोजित हो “सारंग महोत्सव”

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नया जिला बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ को तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक परंपराओं को संरक्षित करने के ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। इसी बीच, जिले की पहचान बने सारंगढ़ दशहरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाई देने के लिए “सारंग महोत्सव” आयोजित करने की माँग तेज हो गई है।

Advertisement Box

सारंगढ़ दशहरा अपनी अनूठी परंपरा और गणविच्छेदन की ऐतिहासिक विशेषता के कारण देशभर में अलग पहचान रखता है। प्रस्ताव है कि इसे अष्टमी, नवमी और दशमी को मिलाकर तीन दिवसीय महोत्सव का रूप दिया जाए, जिसमें कला, संस्कृति, साहित्य, खेल और पर्यटन की विविध झलक शामिल हो।

महोत्सव में कोसा साड़ी, ढोकरा शिल्प की प्रदर्शनी, गोमर्डा अभ्यारण्य, महानदी के तट, बटरफ्लाई पार्क जैसे प्राकृतिक स्थलों का प्रदर्शन भी जोड़ा जाए, जिससे स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को मंच मिल सके।

जैसे रायगढ़ का “चक्रधर समारोह” राष्ट्रीय पहचान बना चुका है, उसी तर्ज पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी “सारंग महोत्सव” के जरिए प्रदेश और देश के सांस्कृतिक नक्शे पर चमक सकता है।

नवरात्र की आस्था, नवाखाई का उल्लास और गढ़-दशहरा की परंपरा—इन तीनों आयोजनों को जोड़कर यदि “सारंग महोत्सव” मनाया जाए तो यह न सिर्फ जिले की सांस्कृतिक धरोहर को संजोएगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा।

अब निगाहें राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वे इस मांग को किस रूप में आगे बढ़ाते हैं।

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत
आज फोकस में

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत

तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी: शराब और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में सख्त पहरेदार

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा
आज फोकस में

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित
आज फोकस में

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
आज फोकस में

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]