
कोरबा, 10 अप्रैल 2026/
प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना एक प्रभावी पहल के रूप में उभरकर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान और सम्मान भी दिलाया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हर माह मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के लिए एक स्थायी सहारा बन रही है, जिससे वे अपने दैनिक खर्चों को सहजता से पूरा कर पा रही हैं और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
कोरबा शहर के पोड़ीबहार क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती श्यामा प्रजापति इस योजना की एक प्रेरणादायक लाभार्थी हैं। वे आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं और अपने परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। योजना के तहत उन्हें प्रति माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
श्रीमती प्रजापति बताती हैं कि अब तक उन्हें 26 किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और भरोसा बढ़ा है। पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे इस राशि से अपने घर-परिवार के खर्च, बच्चों की शिक्षा, दैनिक आवश्यकताएं और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना से उन्हें आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक संतोष और आत्मविश्वास भी मिला है। अब वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हैं और अपने जीवन को बेहतर ढंग से संचालित कर पा रही हैं।
श्रीमती श्यामा प्रजापति का कहना है कि महतारी वंदन योजना उनके जैसी लाखों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में उनकी भागीदारी और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। वे अब अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक हो रही हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली एक सराहनीय पहल है।
महतारी वंदन योजना आज महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बनती जा रही है और उनके जीवन में नई उम्मीदों का संचार कर रही है।

















