Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हौसलों की उड़ान: संघर्ष को ताकत बनाकर सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’, आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ग्रामीण महिला

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 08 अप्रैल 2026।
सीमित संसाधनों और जिम्मेदारियों से भरे जीवन में भी यदि हौसले बुलंद हों तो सफलता की नई राहें खुल ही जाती हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है कटघोरा विकासखंड के ग्राम धंवईपुर नवापारा की निवासी श्रीमती सुरेखा जायसवाल  ने, जिन्होंने संघर्षों को अपनी ताकत बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। आज वे “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जा रही हैं और ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

Advertisement Box

प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं के माध्यम से हजारों महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं

श्रीमती सुरेखा जायसवाल ने केवल दसवीं कक्षा तक ही शिक्षा प्राप्त की है। पहले वे एक सामान्य गृहिणी के रूप में घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही थीं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उनके पति पर ही थी। हालांकि उनके मन में भी अपने परिवार की आय बढ़ाने और आर्थिक सहयोग देने की इच्छा हमेशा बनी रही।

वर्ष 2019 में उनका जुड़ाव बिहान योजना छत्तीसगढ़  से हुआ, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। आस्था महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आत्मविश्वास मिला बल्कि आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ। समूह के माध्यम से उन्हें आरएफ मद से 10 हजार रुपये, सीआईएफ मद से 30 हजार रुपये तथा ‘स्वयं सिद्धा’ पहल के अंतर्गत 2 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए गए, जिससे उन्होंने छोटे व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित करना सीखा।

इसके बाद एफएलसीआरपी योजना के माध्यम से बैंक से 1 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने श्रृंगार सामग्री की दुकान, किराना दुकान और फोटोकॉपी सेंटर की शुरुआत की। मेहनत और लगन का परिणाम यह रहा कि धीरे-धीरे उनका व्यवसाय बढ़ता गया और आज उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इसी उपलब्धि के कारण आज वे ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

आज सुरेखा जायसवाल न केवल अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि घर के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी उनकी अहम भूमिका है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है, जो अब आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आ रही हैं।

श्रीमती सुरेखा जायसवाल ने अपनी इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन और बिहान योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग और स्व-सहायता समूह के समर्थन से ही वे आज “लखपति दीदी” बन पाई हैं और सम्मान के साथ अपने परिवार का जीवन संवार रही हैं।

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
आज फोकस में

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन
आज फोकस में

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को
आज फोकस में

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को

<span style=हौसलों की उड़ान: संघर्ष को ताकत बनाकर सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’, आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ग्रामीण महिला">
आज फोकस में

हौसलों की उड़ान: संघर्ष को ताकत बनाकर सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’, आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ग्रामीण महिला

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, बालको क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 7 दुकानों पर जुर्माना
आज फोकस में

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, बालको क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 7 दुकानों पर जुर्माना

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]