Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सख्ती का बिगुल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एक्शन मोड में, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 मार्च 2026। जिले में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक वार्ष्णेय ने दिशा कानून समिति की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट कर दिया कि अब नियमों से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement Box

बैठक में राजस्व, पुलिस, आरटीओ, नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, आबकारी, पंचायत एवं नगरीय निकाय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने साफ तौर पर कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना, जयंती, उत्सव या सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की भीड़ या कार्यक्रम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय जिले में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर कलेक्टर ने बताया कि फरवरी और मार्च माह में सड़क दुर्घटनाओं में कुछ कमी आई है, लेकिन इसे और नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने शराब एवं नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग (PWD) को सड़क अधोसंरचना में सुधार करने के लिए निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अंधे मोड़ों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएं, सड़कों पर रिफ्लेक्टर और रेलिंग पर रेडियम पट्टी लगाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इसके साथ ही गढ़चौक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के तहत सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।

शहर में यातायात नियंत्रण को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

कलेक्टर ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत जब्त किए गए वाहनों की शीघ्र नीलामी की जाए। वहीं सारंगढ़ बस स्टैंड में रात्रि के समय खड़ी होने वाली बसों को होटल के पीछे व्यवस्थित रूप से खड़ा करने और नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश आरटीओ एवं पुलिस विभाग को दिए गए।

इसके अलावा बिलाईगढ़ बस स्टैंड में सभी बसों का संचालन निर्धारित नियमों के तहत बस स्टैंड से ही सुनिश्चित करने के लिए रूटीन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के इन सख्त निर्देशों से स्पष्ट है कि प्रशासन अब जिले में कानून व्यवस्था, यातायात अनुशासन और सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे जिले में सुरक्षा और सुव्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

<span style=सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सख्ती का बिगुल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एक्शन मोड में, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश">
आज फोकस में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सख्ती का बिगुल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एक्शन मोड में, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश

आज श्रीवास समाज में संत शिरोमणि सेन ज़ी महाराज की जयंति 14 अप्रेल दिन मंगलवार को होने वाली है उसी के विषय में आज श्रीवास भवन सेन मार्ग मंगला चौक में सेन समाज का महा बैठक रखा गया…
आज फोकस में

आज श्रीवास समाज में संत शिरोमणि सेन ज़ी महाराज की जयंति 14 अप्रेल दिन मंगलवार को होने वाली है उसी के विषय में आज श्रीवास भवन सेन मार्ग मंगला चौक में सेन समाज का महा बैठक रखा गया…

सख्त सुशासन और ईमानदार व्यवस्था से आगे बढ़ता भारत: मोदी के नेतृत्व में विश्व में मजबूत पहचान, छत्तीसगढ़ में CM विष्णु देव साय की निर्णायक कार्रवाई—IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड
आज फोकस में

सख्त सुशासन और ईमानदार व्यवस्था से आगे बढ़ता भारत: मोदी के नेतृत्व में विश्व में मजबूत पहचान, छत्तीसगढ़ में CM विष्णु देव साय की निर्णायक कार्रवाई—IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड

 टीबी मुक्त कोरबा की ओर बड़ा कदम: विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिलाया संकल्प 
आज फोकस में

 टीबी मुक्त कोरबा की ओर बड़ा कदम: विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिलाया संकल्प 

 जनदर्शन में गूंज उठी आमजन की आवाज: 78 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश 
आज फोकस में

 जनदर्शन में गूंज उठी आमजन की आवाज: 78 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश 

 एकल शिक्षक से दो शिक्षकों तक का सफर: छपराही पारा स्कूल में नई शिक्षिका की ज्वाइनिंग से शिक्षा में आया बड़ा सुधार 
आज फोकस में

 एकल शिक्षक से दो शिक्षकों तक का सफर: छपराही पारा स्कूल में नई शिक्षिका की ज्वाइनिंग से शिक्षा में आया बड़ा सुधार 

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]