Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 टीबी मुक्त कोरबा की ओर बड़ा कदम: विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिलाया संकल्प 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 24 मार्च 2026। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 100 दिवसीय विशेष टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisement Box

इस अभियान के तहत जिले में टीबी के संभावित मरीजों एवं उच्च जोखिम वाले समूहों की पहचान कर उनकी समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में टीबी नियंत्रण और उपचार के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मरीजों को निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से टीबी उन्मूलन का सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। “निक्षय निरामय मित्र” जैसी पहल के माध्यम से मरीजों की पहचान, उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है और वर्तमान में 101 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर प्रयासों से जल्द ही पूरा कोरबा जिला टीबी मुक्त घोषित किया जा सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में लापरवाही न बरतें।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित सभी लोगों को टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही जिले की टीबी मुक्त घोषित पंचायतों को प्रमाण पत्र एवं गांधी प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। टीबी उन्मूलन में योगदान देने वाले सार्वजनिक उपक्रमों, समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर 20 टीबी मरीजों को पोषण सहयोग हेतु “निक्षय किट” वितरित की गई, जिससे उनके उपचार में सहायता मिल सके और वे स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बीमारी की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सके। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज का सहयोग टीबी मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. बी.आर. रात्रे, लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री विक्रम अग्रवाल, जनप्रतिनिधि, मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल टीबी मरीजों की पहचान और उपचार को गति देगा, बल्कि कोरबा जिले को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]