Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

की कोरबा पावर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार हेतु जनसुनवाई संपन्न

Author Image
Written by
Laung das Mahant

क्षेत्र के ग्रामों में विकास व स्व-रोजगार की प्रतिबद्धता दोहराई
95 प्रतिशत उपस्थित लोगों ने समर्थन में जताई सहमति
हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर मिलने की संभावना

कोरबा। द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत स्थित कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट क्षमता विस्तार परियोजना के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Advertisement Box

यह जनसुनवाई 27 फरवरी 2026 को ग्राम सरगबूंदिया स्थित शासकीय स्कूल के खेल मैदान में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई। कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी के रूप में कोरबा के अतिरिक्त कलेक्टर देवेंद्र पटेल उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर साहू, एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

12 ग्रामों के ग्रामीणों की भागीदारी

जनसुनवाई लगभग ढाई घंटे तक चली, जिसमें बरपाली तहसील के खोड्डल, पताड़ी, सरगबूंदिया, पहंदा, बरीडीह, तिलकेजा सहित 12 ग्रामों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से रोजगार, स्थानीय विकास, स्वरोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सुझाव एवं अपेक्षाएं व्यक्त कीं। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को विधिवत दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

95 प्रतिशत ने जताया समर्थन

आयोजकों के अनुसार उपस्थित लगभग 95 प्रतिशत लोगों ने 800-800 मेगावाट की दो नई इकाइयों के विस्तार प्रस्ताव का समर्थन किया। विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना विकास और सामाजिक योजनाओं के विस्तार की संभावना को देखते हुए सहमति प्रकट की।

सामाजिक सरोकारों का हवाला

सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि संयंत्र की स्थापना के बाद सड़कों में सोलर लाइट, पेयजल सुविधा, शिक्षा सामग्री वितरण, स्वास्थ्य शिविर और आजीविका कार्यक्रमों जैसे कार्य संचालित हुए हैं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि क्षमता विस्तार से इन गतिविधियों का दायरा और बढ़ेगा।

परियोजना की वर्तमान स्थिति

कोरबा जिले के बरपाली तहसील स्थित संयंत्र में वर्तमान में सब-क्रिटिकल तकनीक की 300-300 मेगावाट की दो इकाइयाँ (कुल 600 मेगावाट) संचालित हैं। कंपनी के अनुसार आसपास के 12 से अधिक ग्रामों में लगभग 25 हजार से अधिक आबादी को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ा गया है।

रोजगार और विकास पर जोर

परियोजना प्रबंधन की ओर से कहा गया कि प्रस्तावित विस्तार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं सृजित होंगी।

जनसुनवाई के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।

<span style=की कोरबा पावर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार हेतु जनसुनवाई संपन्न">
आज फोकस में

की कोरबा पावर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार हेतु जनसुनवाई संपन्न

सतर्क कोरबा: साइबर ठगों के खिलाफ जटगा पुलिस का सघन जन जागरूकता अभियान
आज फोकस में

सतर्क कोरबा: साइबर ठगों के खिलाफ जटगा पुलिस का सघन जन जागरूकता अभियान

बजट 2026 में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों की अनदेखी से बढ़ा असंतोष : विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े
आज फोकस में

बजट 2026 में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों की अनदेखी से बढ़ा असंतोष : विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े

कमकापार जनसमस्या निवारण शिविर बना सुशासन, संवेदनशीलता और जनसेवा की सशक्त मिसाल
आज फोकस में

कमकापार जनसमस्या निवारण शिविर बना सुशासन, संवेदनशीलता और जनसेवा की सशक्त मिसाल

कलेक्टर के नेतृत्व में ग्राम कमकापार बना स्वच्छता और जल संरक्षण की नई मिसाल
आज फोकस में

कलेक्टर के नेतृत्व में ग्राम कमकापार बना स्वच्छता और जल संरक्षण की नई मिसाल

कनौजिया श्रीवास समाज बिलासपुर की टीम ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया
आज फोकस में

कनौजिया श्रीवास समाज बिलासपुर की टीम ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]