Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सख्त तेवर में कलेक्टर कुणाल दुदावत: राशन गड़बड़ी पर कड़ी चेतावनी, 48 घंटे में भुगतान और 7 दिन में तेंदूपत्ता तैयारी के निर्देश

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा, 24 फरवरी 2026। जिले में प्रशासनिक कसावट और योजनाओं की जमीनी हकीकत पर फोकस करते हुए कलेक्टर ने समय-सीमा की अहम बैठक लेकर विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर जानकारी प्रस्तुत की जाए।

Advertisement Box

सबसे पहले शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण को लेकर मिल रही शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया गया। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि राशन दुकानों में समय पर भंडारण हो और पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से वितरण सुनिश्चित किया जाए। सभी एसडीएम को खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर नियमित समीक्षा करने तथा गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। खाद्यान्न गबन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

शिक्षा गुणवत्ता सुधार के तहत पीएमश्री विद्यालयों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन करने, आवश्यकताओं की सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी जरूरतों को योजना में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विद्यालयों को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित किया जा सके।

ग्रीष्म ऋतु में प्रारंभ होने वाले तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर वन विभाग को सात दिवस के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संग्राहक सर्वेक्षण, कार्ड वितरण, बीमा, फड़ मुंशी और अभिरक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि संग्राहकों को पारिश्रमिक 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में ऑनलाइन भुगतान किया जाए और सभी खातों का समय पर खुलना सुनिश्चित हो।

अनुच्छेद 275(1) अंतर्गत आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए वार्षिक, त्रिवर्षीय और पंचवर्षीय कार्ययोजना 15 अप्रैल से पूर्व शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, कृषि, पशुपालन, ईको-पर्यटन, होमस्टे तथा पीवीटीजी बसाहटों के विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापना की जानकारी 5 मार्च तक प्रस्तुत करने को कहा गया।

बैठक में पीएम स्वनिधि, ई-केवाईसी, पेयजल, पीएम सूर्यघर, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, सिकलसेल व गैर-संचारी रोगों की शत-प्रतिशत जांच, मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएमएफ अंतर्गत शिकायतों के निराकरण के लिए टोल-फ्री नंबर जारी करने और अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) के तहत जियो टैगिंग के बाद हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और 31 मार्च तक लंबित आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण विभाग को जिले में अत्याधुनिक वृद्धाश्रम हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक ने स्पष्ट संदेश दिया—प्रशासन की प्राथमिकता है पारदर्शिता, समयबद्धता और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का प्रभावी लाभ।

बजट पेश जनता के लिए निराशाजनक – दिलीप आनंद सरकार के दावों और ज़मीनी हकीकत में बड़ा अंतर : कांग्रेस
आज फोकस में

बजट पेश जनता के लिए निराशाजनक – दिलीप आनंद सरकार के दावों और ज़मीनी हकीकत में बड़ा अंतर : कांग्रेस

दादरखुर्द भूमि प्रकरण: जांच के घेरे में रिकॉर्ड, सच की प्रतीक्षा
आज फोकस में

दादरखुर्द भूमि प्रकरण: जांच के घेरे में रिकॉर्ड, सच की प्रतीक्षा

Spl श्रीवास प्रीमियर लीग का आज मुंगेली नाका चौक के ग्राउंड में भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष सर्व सेन नई समाज के त्रिलोक चंद्र श्रीवास जी उपस्थित रहे
आज फोकस में

Spl श्रीवास प्रीमियर लीग का आज मुंगेली नाका चौक के ग्राउंड में भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष सर्व सेन नई समाज के त्रिलोक चंद्र श्रीवास जी उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को बताया ‘संकल्प से सिद्धि’ का रोडमैप समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, शिक्षा, कृषि और बस्तर-सरगुजा के समग्र उत्थान पर विशेष जोर
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को बताया ‘संकल्प से सिद्धि’ का रोडमैप समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, शिक्षा, कृषि और बस्तर-सरगुजा के समग्र उत्थान पर विशेष जोर

रेत खदानों में पारदर्शिता की पहल: सभी 20 स्वीकृत खदानों पर लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड
आज फोकस में

रेत खदानों में पारदर्शिता की पहल: सभी 20 स्वीकृत खदानों पर लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड

 कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल  25 सीटर ‘डे केयर सेंटर–सियान गुड़ी’ की स्थापना एवं संचालन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
आज फोकस में

 कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल 25 सीटर ‘डे केयर सेंटर–सियान गुड़ी’ की स्थापना एवं संचालन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]