
कोरबा
किसान हितों की आवाज को और बुलंद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ने विष्णु यादव (विष्णु भैया) को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया।
जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों, युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विष्णु यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विष्णु भैया लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठावान और सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी कार्यशैली की पहचान रही है।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि विष्णु यादव के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाकर पार्टी को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रहा है।
अपने मनोनयन पर विष्णु यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। वे किसानों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
विष्णु भैया के जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने विष्णु यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर">


















